

फराह के नाम से मशहूर फराह नाज हाशमी एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन हैं। वो दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की भांजी लगती हैं।
Image Source : Instagramअस्सी के दशक के अंत और नब्बे के दशक की शुरुआत में फराह नाज बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेज में से एक रहीं।
Image Source : Instagramफराह नाज ने आमिर खान के साथ 'जवानी जिंदाबाद' और 'इसी का नाम जिंदगी' में काम किया। वो कई और नामी सितारों के साथ नजर आईं।
Image Source : Instagramफराह ने 1985 में सुनील दत्त के साथ 'फासले' से डेब्यू किया था। बाद में फराह नाज ने संजय दत्त के साथ 'इमानदार' और 'मोहब्बत के दुश्मन' में काम किया।
Image Source : Instagramफराह ने 1996 में अभिनेता विंदू दारा सिंह से शादी की। साल 1997 उनका एक बेटा फतेह रंधावा पैदा हुआ, लेकिन फिर दोनों साल 2002 में अलग हो गए।
Image Source : Instagramइसके बाद फराह ने एक्टर सुमीत सहगल से साल 2003 में दूसरी शादी कर ली। शादी और तनावों के बीच वो एक्टिंग से दूर हो गईं।
Image Source : Instagramकभी अपनी खूबसूरती से फिल्मों में चार चांद लगाने वाली फराह नाज अब फिल्मों और इवेंट में नजर नहीं आती। वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।
Image Source : Instagramफराह नाज के लुक में भी अब काफी बदलाव आ गया है। एक नजर में आप उन्हें शायद ही पहचान पाएं। एक्ट्रेस अब मुंबई में रहती हैं और परिवार के साथ ही वक्त गुजारती हैं।
Image Source : InstagramNext : कौन हैं अक्षय कुमार की भांजी, खूबसूरती से मचाएंगी एक्टिंग की दुनिया में तहलका