

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने मटन खाने के फायदे बताए हैं और बताया है कि कैसे उनका आहार आयुर्वेद पर आधारित है, जहां भोजन को औषधि माना जाता है।
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialहालांकि, इस वीडियो के वायरल होते ही उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने हिंदू कैलेंडर के सबसे पवित्र महीनों में से एक श्रावण के व्रत के बाद मटन खाया था।
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialजैसे कि हम सभी जानते हैं कि श्रावण मास में पवित्रता बनाए रखने के लिए मांसाहारी भोजन से परहेज किया जाता है। वहीं, तनुश्री दत्ता को मांस खाने के कारण कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialवीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने उनकी आलोचना की और लिखा, 'श्रावण... व्रत... मटन... मोटा... #सम्मान' साथ ही एक हंसने वाला इमोजी भी लगाया।
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialयह देख एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाई और ट्रोलर को फटकार लगाते हुए कहा, 'बंगाल में सभी व्रत इसी तरह किए जाते हैं। हम शाम तक केवल पानी पर उपवास करते हैं और फिर सूर्यास्त के बाद हम देवी को दिया गया भोग खाते हैं जो कि बकरे का मांस होता है।'
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialआगे बताया, 'संस्कृतियां अलग-अलग होती हैं, हर किस का निर्णय अलग होता है। पूरी बात समझे पहले और फिर कमेंट बॉक्स में जाएं। आ गए... धार्मिक लोग अपने घटिया न्यायपूर्ण रवैये के साथ।'
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialवीडियो शेयर करते हुए तनुश्री ने कहा कि अगर कोई परेशान है और उसका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है तो उसे अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना चाहिए क्योंकि खाना ही दवा है।
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialउन्होंने आगे बताया कि उनका खान-पान आयुर्वेद पर आधारित है और वह अपने फिटनेस को लेकर टॉप पर बनी रहना चाहती हैं। खाने को दवा की तरह इस्तेमाल करती हैं।
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialएक्ट्रेस ने पोस्ट कैप्शन में लिखा था, 'तो मैंने आज श्रावण के लिए शाम 7 बजे तक उपवास किया और फिर रात के खाने में मटन और चावल के साथ पोषण से भरपूर वाली काली दाल पकाई।'
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialआगे लिखा, 'धार्मिक उपवासों को कठोर होने की आवश्यकता नहीं है, व्यक्ति अपनी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार इसे अनुकूलित कर सकता है। इस तरह का उपवास मेरे लिए सबसे अच्छा काम करता है। उपवास भी हो जाता है, उपवास से मानसिक शक्ति भी बनती है, फिर उपवास के ब्रेक में उच्च प्रोटीन और पौष्टिक आहार भी ले लेती हूं ताकि शरीर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।'
Image Source : Instagram/@iamtanushreeduttaofficialNext : 50 की उम्र में भी रत्ती भर नहीं घटी ब्यूटी, शिल्पा ने दिखाया ग्लैमरस अवतार