वीर पहाड़िया की बाहों में दिखीं तारा सुतारिया, पोस्ट की कोजी तस्वीरें, कंफर्म किया रिश्ता?

वीर पहाड़िया की बाहों में दिखीं तारा सुतारिया, पोस्ट की कोजी तस्वीरें, कंफर्म किया रिश्ता?

Image Source : Instagram/@tarasutaria

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं।

Image Source : Instagram/@tarasutaria

सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया अब एक बार फिर अपनी रोमांटिक तस्वीर की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हालांकि, अब तक दोनों ने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की।

Image Source : Instagram/@tarasutaria

तारा ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर वीर के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद से लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या आप शादी करने वाले हैं।

Image Source : Instagram/@tarasutaria

गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर शेयर की गई इस तस्वीर ने साफ कर दिया कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अब अपने रिश्ते को छिपाना नहीं चाहते।

Image Source : Instagram/@tarasutaria

शनिवार, 30 अगस्त को तारा ने इंस्टाग्राम पर अपने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। शुरुआती तस्वीरों में वह अकेली नजर आ रही थीं, लेकिन पांचवीं तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Image Source : Instagram/@tarasutaria

एक्ट्रेस पांचवीं तस्वीर में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ पोज देती नजर आईं। इसमें दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी।

Image Source : Instagram/@tarasutaria

तस्वीरों में तारा गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यह रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी।

Image Source : Instagram/@tarasutaria

तस्वीर शेयर करते हुए तारा ने लिखा, 'भक्ति, विश्वास और उत्सव... गणपति बप्पा मोरया'। वीर ने पोस्ट पर दिल इमोजी डालकर कमेंट किया, जिससे फैंस और भी एक्साइटेड हो गए।

Image Source : Instagram/@tarasutaria

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को इसके पहले एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। एक इवेंट में तो तारा वीर को फ्लाइंग किस देती हुई भी नजर आईं।

Image Source : Instagram/@tarasutaria

Next : फैमिली संग छुट्टियों पर निकली खूबसूरत हीरोइन