12 साल में इतना बदल गई 'महाभारत' की कास्ट, रीयूनियन में दिखी झलक

12 साल में इतना बदल गई 'महाभारत' की कास्ट, रीयूनियन में दिखी झलक

Image Source : IMDb

2013 में आए 'महाभारत' शो ने बीआर चोपड़ा के बाद दर्शकों के दिलों में फिर से जगह बनाई। इस संस्करण में खास तौर पर सौरभ राज जैन द्वारा निभाया गया श्रीकृष्ण का किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ और उन्हें खूब सराहना मिली।

Image Source : IMDb

इस शो को 12 साल पूरे हो चुके हैं और अब जब इसकी स्टारकास्ट को फिर से देखा गया, तो सभी के लुक में काफी बदलाव नजर आया। कई एक्टर्स को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है, जिससे फैंस हैरान हैं।

Image Source : sourabhraaj.jain/Instagram

श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले सौरभ राज जैन ने रीयूनियन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सबका मिलना संयोग भी हो सकता है या नहीं, लेकिन साथ बिताए पल बेहद खास रहे।

Image Source : sourabhraaj.jain/Instagram

रीयूनियन में सौरभ के अलावा अर्पित रांका (दुर्योधन), पूजा शर्मा (द्रौपदी), आरव चौधरी (भीष्म पितामह), प्रणीत भट्ट (शकुनी), निर्भय वाधवा (हिदिंब), और कई अन्य पुराने चेहरे नजर आए जिन्होंने खूब मस्ती की और यादें ताज़ा कीं।

Image Source : sourabhraaj.jain/Instagram

सौरभ ने अपनी पोस्ट में स्वास्तिक प्रोडक्शन को धन्यवाद कहा और उन कलाकारों का जिक्र किया जो इस रीयूनियन में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने लिखा कि उनकी गैरमौजूदगी खली लेकिन मिलकर सबने नई यादें बनाई।

Image Source : sourabhraaj.jain/Instagram

फैंस ने इन तस्वीरों पर भावुक कमेंट्स किए। किसी ने शो को अब तक का सबसे महान बताया, तो किसी ने पूरी टीम को सलाम किया। कई लोगों ने लिखा कि इस शो का उनके दिल में खास स्थान है।

Image Source : sourabhraaj.jain/Instagram

एक यूजर ने लिखा, "जय श्रीकृष्णा," तो किसी ने रीयूनियन को देखकर कहा कि भले ही कई कलाकार मिसिंग हैं, फिर भी ये एक बेहतरीन पल है। फैंस शो को लेकर आज भी बहुत भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Image Source : sourabhraaj.jain/Instagram

महाभारत का ये रीयूनियन सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि उस समय की यादों को जीने का मौका था जिसने टीवी इतिहास में एक गहरी छाप छोड़ी। फैंस को उम्मीद है कि ये टीम फिर किसी प्रोजेक्ट में दिखे।

Image Source : sourabhraaj.jain/Instagram

Next : अनन्या से सुहाना तक, दिवाली पार्टी में दिखा स्टारकिड्स का ग्लैमरस अवतार