

टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी के घर हाल ही में चोरी की घटना सामने आई है। इस वारदात में उनके घर से कीमती सामान की चोरी हुई।
Image Source : Instagramखैर की बात ये रही कि चोर पकड़ा गया। एक्टर ने नए हाउस हेल्प ने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और कीमती सामान लेकर फरार हो गया था।
Image Source : Instagramगुरमीत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी साझा की और बताया कि वह वो घर पर मौजूद थे, जिससे उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित रही।
Image Source : Instagramउन्होंने यह भी बताया कि चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया गया है। गुरमीत ने इस घटना को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
Image Source : Instagramउन्होंने साफ कहा कि नए वर्कर का बैकग्राउंड चेक करना बहुत जरूरी है। फिलहाल एक्टर पूरी तरह से सेफ हैं।
Image Source : Instagramगुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने इस घटना के बाद अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता जताई है।
Image Source : Instagramउन्होंने अपने फैंस से भी अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं से सावधान रहें और किसी भी नए कर्मचारी को काम पर रखने से पहले उसके बारे में जांच करें।
Image Source : Instagramगुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने ब्लॉग्स के जरिए भी लोगों को अपडेट देते रहते हैं।
Image Source : Instagramगुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी दो क्यूट बेटियों के पेरेंट्स हैं। उनकी परवरिश पर इन दिनों पूरा फोकस कर रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : फीकी पड़ी लाल चुनरिया की चमक, पंजाब की हार से निराश दिखीं प्रीति जिंटा