

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी पर 15 साल से राज कर रहा है, जिसके हाल ही में 5000 एपिसोड पूरे हुए थे। अब तक इसके 3 सीजन आ चुके हैं और चौथी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है।
Image Source : Screen grab from jiohotstarटीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में बने रहने वाला ये टीवी सीरियल अपनी शानदार कहानी ही नहीं, बल्कि किरदार को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहा है। हालांकि, अब खेल पलट गया है।
Image Source : Screen grab from jiohotstarपिछले 4 हफ्ते से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी टॉप 5 की लिस्ट से बाहर है, जिसके लिए मेकर्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, उनके हर दांव पेंच असफल होते दिख रहे हैं।
Image Source : Instagram/@starplus'ये रिश्ता' में एक्ट्रेस अंजू जाधव की एंट्री हुई है, जिसके आने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि शायद कहानी में कुछ अलग देखने को मिलेगा। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ नई एंट्री दर्शकों का ध्यान खींचने में असफल रही।
Image Source : Instagram/@anjujadhavofficialअरमान और अभिरा की जिंदगी से टेंशन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है, जब दोनों एक साथ खुश होते हैं तभी मेकर्स उन्हें अलग कर कहानी में नया मसाला डालने की कोशिश करते हैं और इमोशनल ड्रामा दिखकर बोर कर देते हैं।
Image Source : Screen grab from starplusएक बार फिर पुरानी कहानी देखने को मिल रही है। मौजूदा ट्रैक के अनुसार, अरमान किसी भी तरह पोद्दार फर्म को वापिस लाने में लगा है और परिवार में उथल-पुथल मच जाती है। इसके पहले अभिरा ने फर्म को वापस पाने के लिए जंग लड़ी थी।
Image Source : Scree grab from jiohotstarमेकर्स टीआरपी के लिए बहुत पहले से मौत और धोखे का गेम खेलते आ रहे हैं, जो इस बार काम नहीं आया। जी हां, चारू की मौत नाटक कोई खास बदलाव नहीं ला पाया।
Image Source : Screen grab from jiohotstarअभी तक जो तान्या अरमान और अभिरा की मदद करना चाहती थी। अब वह उन्हें धोखा देने वाली है। वो अपने भाई के पैसों का इस्तेमाल कंपनी को खरीदने में करेगा।
Image Source : Screen grab from jiohotstarइसी वजह से चंद दिनों में ही पोद्दार परिवार के हाथ वो फर्म लग जाएगी, लेकिन इस बार कहानी में हर नाटक की तरह अलग कुछ नहीं होगा। इस बार फर्म की मालकिन तान्या होगी।
Image Source : Instagram/@starplusNext : कियारा आडवाणी का 2025 Recap, फोटोज में दिखाई साल की पूरी एल्बम, बेबी सरायाह का जंगल थीम रूम रहा हाइलाइट