इस एक्ट्रेस ने किया था ड्रीम डेब्यू, शाहरुख खान के साथ की पहली फिल्म, फिर हाथ से रेत की तरह फिसल गया स्टारडम

इस एक्ट्रेस ने किया था ड्रीम डेब्यू, शाहरुख खान के साथ की पहली फिल्म, फिर हाथ से रेत की तरह फिसल गया स्टारडम

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी एक झलक पाने को लोग बेकरार रहते हैं और इस हसीना को तो पहली ही फिल्म में बादशाह के साथ काम करने का मौका मिल गया।

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

युविका चौधरी ने 2007 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था, जो दीपिका की भी डेब्यू फिल्म थी।

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

मगर दीपिका की तरह इनका करियर ऊंचाईयां नहीं छू सका। ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने के बाद भी स्टारडम इनके हाथ से रेत की तरह फिसल गया।

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

खास बात तो ये है कि दीपिका और युविका में कई चीजें कॉमन हैं। दोनों ने एक ही फिल्म से डेब्यू किया, एक ही साल शादी की और फिर दोनों की बेटियों का जन्म भी एक ही साल हुआ।

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

लेकिन, करियर की बात करें तो जहां दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं वहीं युविका सालों से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

ओम शांति ओम के बाद युविका 'समर 2007', 'तो बात पक्की', 'नॉटी @40' और 'एनिमी एंड अदर्स' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म दर्शकों पर खास छाप नहीं छोड़ पाई।

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

युविका अक्षय कुमार स्टारर 'द शौकीन्स' में भी एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दी थीं, लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर फेल रही।

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

युविका ने फिल्मों के अलावा कुछ टेलीविजन शोज में भी काम किया, जिनमें 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज', 'बिग बॉस 9' और 'नच बलिए 9' शामिल हैं।

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

नच बलिए 9 में युविका ने पति प्रिंस नरुला के साथ पार्टिसिपेट किया था और इस सीजन की विनर रही थीं। वह आखिरी बार 2022 के टीवी शो साइबर वार में नजर आई थीं।

Image Source : Instagram/@yuvikachaudhary

Next : चहल के 'शुगर डैडी' वाले बयान के बाद लाइफ में आगे बढ़ीं धनश्री वर्मा, दिखाई झलक