

साल 1982 में आई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' तो आपको याद होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और अमजद खान नजर आए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाला ये चाइल्ड आर्टिस्ट आज साउथ के सुपरस्टार हैं।
Image Source : Instagram/@appu1975_fan_pageसोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह और उनके भाई अमिताभ बच्चन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर को देखकर आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे कि यह कौन हैं?
Image Source : Instagram/@appu1975_fan_page1982 में आई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' की इस फोटो में अमिताभ बच्चन काफी यंग नजर आ रहे हैं और उनके आस-पास दो बच्चे दिख रहे हैं, क्या आप इन्हें देखकर पहचान पाए हैं कि यह कौन है?
Image Source : Instagram/@appu1975_fan_pageइस थ्रोबैक तस्वीर में दिख रहा ये साउथ सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता डॉ राजकुमार के बेटे शिवराज कुमार हैं।
Image Source : Instagram/@appu1975_fan_pageशिवराज कुमार ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ते हुए कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उनके भाई भी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं, जो साउथ इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं।
Image Source : Instagram/@nimmashivarajkumarशिवराज कुमार एक साउथ एक्टर, डायरेक्टर, सिंगर और टेलीविजन एंकर हैं। उन्हें कन्नड़ फिल्मों में अपने बेहतरीन योगदान के लिए जाना जाता हैं।
Image Source : Instagram/@nimmashivarajkumarअपने फिल्मी करियर में उन्होंने 'आनंद', 'रथ सप्तमी', 'ओम', 'हृदय हृदय', 'जोगी', 'थमासु' और 'भजरंगी' जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं।
Image Source : Instagram/@nimmashivarajkumarअपने तीन दशक के फिल्मी करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं, जबकि 2023 में रजनीकांत की 'जेलर' में उनका कैमियो देखने को मिला था।
Image Source : Instagram/@nimmashivarajkumarपूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस बंगारप्पा की बेटी गीता शिवराजकुमार, दिवंगत अभिनेता राजकुमार की बहू और शिव राजकुमार की पत्नी हैं। दोनों ने 12 जुलाई, 1986 में शादी की।
Image Source : Instagram/@nimmashivarajkumarNext : ऑस्ट्रेलिया में पलक तिवारी ने बिखेरी ऐसी अदाएं, लोग बोले- मम्मी श्वेता भी फेल