

इस तस्वीर में महिला के किरदार में नजर आ रहा ये एक्टर टीवी का जाना माना नाम है, जिनकी हाल ही में कई तस्वीरें वायरल हुईं।
Image Source : Instagram/@iaasifsheikhofficialइस एक्टर ने एक ही शो में 350 से ज्यादा किरदार अदा किए हैं। कमाल बात यह है कि इसमें 35 महिलाओं के किरदार हैं, जो 21 से 80 की उम्र की महिलाओं के हैं।
Image Source : tagram/@iaasifsheikhofficialइसके चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हुआ था और ये एक्टर आसिफ शेख हैं, जिन्हें 'भाबी जी घर पर है' में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार के लिए जाना जाता है।
Image Source : Instagram/@iaasifsheikhofficialहाल ही में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार भाबी जी घर पर है में निभाने वाले एक्टर आसिफ शेख ने कहा, जब भाबी जी घर पर है शुरू हुआ तो मेरे किरदार पर बहुत रिसर्च और डेवलपमेंट हुई।
Image Source : Instagram/@iaasifsheikhofficialधीरे मेकर्स और टीम ने मेरे अलग-अलग किरदार को पेश करना शुरु कर दिया। उनके हर किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला। मैं अपने डायरेक्टर्स और राइटर्स का आभारी हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा किया और मुझे इतने मौके दिए।
Image Source : Instagram/@iaasifsheikhofficialआगे उन्होंने कहा, अभी तक मैंने 350 से ज्यादा किरदार निभाए हैं। उनमें से 35 महिलाओं के हैं जो कि 21 से लेकर 80 साल की महिला के हैं। ऐसे किसी भी कैरेक्टर को निभाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। उसी तरह सोचना पड़ता है।
Image Source : Instagram/@iaasifsheikhofficialमेरी टीम की मदद से हम रिसर्च करते और रेफरेंस लेते हैं कि क्या और कैसे इन किरदारों को किया जा सकता है। मेकअप और कॉस्ट्यूम की तरफ बढ़ने से पहले एक स्कैच तैयार करते हैं।
Image Source : Instagram/@iaasifsheikhofficialएक्टर ने यह भी बताया, 'एक बार लुक सेट हो जाता है तो हम भाषा, एटीट्यूड और बॉडी लैंग्वेज पर काम करते हैं। आखिर में रोल प्ले करते हैं। ऐसे हम किरदार पर काम करते हैं। मैं बहुत खुश हूं की ऐसे बेहतरीन शेड्स पर्दे पर निभा पाया।'
Image Source : Instagram/@iaasifsheikhofficialआसिफ शेख भारतीय टेलिविजन और फिल्म अभिनेता है। उन्होंने धारावाहिक 'हम लोग से' से शुरुआत की थी। बाद में 'मुकद्दर का बादशाह' जैसे सहायक भूमिका से फिल्मों में शुरुआत की।
Image Source : Instagram/@iaasifsheikhofficialNext : आर्यन खान की हीरोइन के आगे फीकी हैं बॉलीवुड हसीनाएं