

समृद्धि शुक्ला 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो ने समृद्धि को टीवी की टॉप एक्ट्रेस बना दिया है, जिसकी वजह से वो पॉपुलैरिटी लिस्ट में पहले स्थान पर है।
Image Source : Instagramसाई केतन राव सीरियल 'इमली' में नजर आए थे, लेकिन इन दिनों वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बने हुए हैं। साई पॉपुलैरिटी चार्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
Image Source : Instagramइस लिस्ट में भाविका शर्मा का नाम भी शामिल है। वह तीसरे नंबर पर हैं। भाविका सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में लीड रोल निभा रही हैं।
Image Source : Instagramसुंबुल तौकीर खान भी टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं जो इस हफ्ते पॉपुलैरिटी में चौथे नंबर पर आई हैं।
Image Source : Instagramरूपाली गांगुली इस बार पॉपुलैरिटी चार्ट में पांचवें नंबर पर हैं, लेकिन टीआरपी लिस्ट में उनका शो 'अनुपमा' पहले नंबर पर बना हुआ है।
Image Source : Instagramकरण कुंद्रा इन दिनों रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रहे हैं। पॉपुलैरिटी चार्ट में करण छठे नंबर पर हैं।
Image Source : Instagramमिश्कत वर्मा की पॉपुलैरिटी भी बढ़ रही हैं। एक्टर 'काव्या' में नजर आ रहे हैं, जिसके चलते मिश्कत सातवें नंबर पर आ गए हैं।
Image Source : Instagramगौरव खन्ना इन दिनों अनुज बन छाए हुए हैं। शो में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन पॉपुलैरिटी में आठवें नंबर पर आ गए हैं।
Image Source : Instagramहिबा नवाब भी इस लिस्ट में हैं। पॉपुलैरिटी में हिबा नौवें नंबर पर आई हैं।
Image Source : Instagramहितेश भारद्वाज इस लिस्ट में 10वें नंबर पर आए हैं। हितेश इन दिनों सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' रजत के रोल में दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : बाॅलीवुड की हसीन दिलरुबा की ये फिल्में हैं सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर, फटाफट ओटीटी पर देख डालें