

'लॉक अप' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके अली मर्चेंट की तीसरी शादी की खबर काफी समय से चर्चा में थी।
Image Source : Instagramअब हाल ही में 2 नवंबर को एक्टर ने परिवार की मौजूदगी में अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी संग तीसरी शादी कर ली है।
Image Source : Instagramबता दें कि, अली मर्चेंट ने दो शादियां की थीं। पहली उनकी सारा खान से हुई थी, जो दो महीने में टूट गई थी। फिर दूसरी इनकी अनम मर्चेंट से हुई थी और 5 साल बाद उनसे भी अलग हो गए थे।
Image Source : Instagramवहीं दो शादियां टूटने के बाद अली ने अब मॉडल अंदलीब जैदी से निकाह कर लिया है। दोनों की मुलाकात एक फैशन-शो के दौरान हुई थी।
Image Source : Instagramशादी में इनके परिवार और कुछ एक दोस्त-यार ही शामिल हुए थे।
Image Source : Instagramवहीं इनके लुक की बात करे तो अली और अंदलीब ने अपनी शादी में क्रीम कलर के आउटफिट में ट्विनिंग की थी।
Image Source : Instagramजहां अली ने क्रीम और गोल्डन कलर की शेरवानी के साथ फूलों का सेहरा पहना था।
Image Source : Instagramवहीं उनकी दुल्हन अंदलीब ने भी अली से ट्विनिंग करते हुए क्रीम कलर का जोड़ा पहना था।उन्होंने न्यूड लिप्सिटिक और हैवी ज्वैलरी के साथ अपना लुक कंपलीट किया था।
Image Source : Instagramदोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे थे। वहीं शादी की इन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते भी नजर आए। एक तस्वीर में अली अपने बेगम के माथे पर किस करते नजर आए।
Image Source : Instagramवहीं इस तस्वीर में न्यूली वेड कपल एक-दूजे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं। कपल की ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल