एक्टिंग से किया किनारा, खड़ी कर दी खुद की कंपनी, बिजनेस से कमा रहीं करोड़ों

एक्टिंग से किया किनारा, खड़ी कर दी खुद की कंपनी, बिजनेस से कमा रहीं करोड़ों

Image Source : Instagram

टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने के बाद करियर को पीक पर छोड़ बिजनेस कर रही है और आज करोड़ों की कंपनी की मालकिन हैं।

Image Source : Instagram

आज एक्ट्रेस करोड़ों रुपये का बिजनेस कर रही हैं। हम आशका गोराडिया की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर को किनारे कर खुद की कंपनी चला रही हैं और आज एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन बन गईं।

Image Source : Instagram

टीवी इंडस्ट्री में अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोर चुकी आशका गोराडिया आज कॉस्मेटिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। एक्टिंग से लाखों रुपये की कमाई होने के बाद भी उन्होंने खुद का कुछ करने का फैसला किया।

Image Source : Instagram

लाख से करोड़ तक का सफर तय करने वाली आशका गोराडिया की कंपनी की ब्रैंड वैल्यू करोड़ों में हैं। वह आज ब्यूटी ब्रांड की दुनिया में राज करती हैं।

Image Source : Instagram

आशका गोराडिया के एक्टिंग करियर की बात करें तो वो 16 साल की उम्र में मुंबई शिफ्ट हुई थीं। वह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती थी। आशका ने साल 2002 में सोनी टीवी के शो 'अचानक 37 साल बाद' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

Image Source : Instagram

इसके बाद एक्ट्रेस को कई टीवी शो में देखा गया और उन्होंने इंडस्ट्री में फुल टाइम काम भी शुरू कर दिया। वह हिट शो 'बालवीर' और 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' जैसे में नजर आई थीं।

Image Source : Instagram

हालांकि, कई सालों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद आशका ने अपना एक्टिंग करियर बीच में छोड़कर बिजनेस की तरफ रुख कर लिया। उन्होंने अपना खुद का ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया, जिसे हम सब रिनी के नाम से जानते हैं।

Image Source : Instagram

आशका गोराडिया को इंडस्ट्री में फेम मिला साल 2003 में आया सीरियल 'कुसुम', जहां वह कुमुद बनकर छा गई थीं। इसके बाद उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (2004), 'कहीं तो होगा' (2006), 'विरुद्ध' (2007), 'मेरे अपने' (2007), 'सात फेरे' (2008), 'लागी तुझसे लगन' (2010) जैसे कई सीरियल किए।

Image Source : Instagram

आशका गोराडिया ने अमेरिकन बिजनेसमैन ब्रेंट गोबल से साल 2017 में क्रिश्चन वेडिंग की। अब दोनों एक बेटे के पैरेंट्स है।

Image Source : Instagram

Next : बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा अजीबोगरीब फैशन का बुखार, इस एक्ट्रेस को देख भन्नाया लोगों का दिमाग