

टीवी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नेहा बग्गा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज संग शादी कर के सबको हैरान कर दिया है।
Image Source : Instagramदोनों की ये इंटिमेट वेडिंग शिमला में हुई, जहां करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए।
Image Source : Instagramनेहा और रेस्टी की वेडिंग फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दुल्हन के लिबास में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagramनेहा ने अपनी शादी के खास मौके पर पेस्टल कलर का लहंगा पहना था। जिसे चोकर नेकपीस, नथ, मांग टीका, चूड़ों और कलीरों के साथ पेयर किया था। इस लुक में नेहा वकाई काफी स्टनिंग लग रही थीं।
Image Source : Instagramवहीं दूल्हे राजा के लुक की बात करे तो उन्होंने अपनी शादी के खास मौके पर व्हाइट शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो हैंडसम दिख रहे थे।
Image Source : Instagramसामने आई तस्वीरों में कपल काफी खूबसूरत और खुश दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रेस्टी की नजरें तो अपनी दुल्हन से हट ही नहीं रही हैं। वो बहुत ही प्यार से नेहा को निहारते दिख रहे हैं।
Image Source : Instagramफैंस कपल की इन तस्वीरों पर काॅमेंट कर उन्हें शादी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramबता दें रेस्टी कंबोज और नेहा बग्गा साल 2019 में फिल्म सेट पर मिले थे। नेहा फिल्म की हीरोईन थी, तो रेस्टी एसोसिएट। दोनों ने साथ में वीडियो बनाया जो की बहुत हिट हुआ था।
Image Source : Instagramइसके बाद दोनों अकसर साथ में वीडियोज बनाने लगें और इसी दौरान धीरे- धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
Image Source : Instagramइसके बाद दोनों ने इसी साल सितंबर महीने में सगाई करने के बाद अब शादी कर ली है।
Image Source : Instagramवहीं नेहा के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 'सोणा इश्क', 'बानी- इश्क दा कलमा' जैसे कई सीरियल किए हैं। वहीं वो 'जंगली' और 'रीझा' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल