

विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये बात एक्सेप्ट की थी कि वे सिंगल नहीं हैं। दूसरी तरफ लंबे समय से उनका नाम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ जुड़ रहा है।
Image Source : Instagramइस बीच रूमर्ड कपल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों को साथ लंच डेट एंजॉय करते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में रश्मिका मंदाना कैजुअल कपड़े पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने डेनिम के साथ ब्लू कलर का क्रॉप टॉप चुना है।
Image Source : Instagramवहीं, विजय देवरकोंडा ब्लू शर्ट और डेनिम के साथ सफेद टी-शर्ट में नजर आए। फोटो शेयर होते ही फैन्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कई फैंस ने उन्हें क्यूट कपल बताया।
Image Source : Instagramरश्मिका और विजय को अक्सर साथ समय बिताते देखा जाता है और माना जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
Image Source : Instagramऐसे में दोनों एक्टर्स को साथ लंच डेट एंजॉय करते देखकर इनके फैंस काफी खुश हैं। कई इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
Image Source : Instagramपिछले दिनों कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने माना था कि वह सिंगल नहीं हैं।
Image Source : Instagramएक्टर से जब पूछा गया कि क्या वह अभी किसी को डेट कर रहे हैं? जवाब में उन्होंने कहा- 'मैं 35 साल का हूं, आपको लगता है कि मैं सिंगल होऊंगा?'
Image Source : Instagramइस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि- 'मेरा प्यार बेइंतहा नहीं है, ये उम्मीदों के साथ आता है।' उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि उन्होंने अपनी को-स्टार को डेट किया है।
Image Source : InstagramNext : चचेरे भाई की सगाई में दिखा करीना कपूर का खूबसूरत अंदाज, देखें फोटो