

अगर आपको अच्छी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की तलाश है तो आप साउथ की ये जबरदस्त फिल्म देख सकेत हैं, जिसने अपनी दमदार कहानी से ओटीटी पर धूम मचा दी।
Image Source : Instagramआज हम आपको एक ऐसी ही धांसू फिल्म के बारे में बताने वाले है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद ओटीटी पर दस्तक देते ही नंबर 1 बनी गई।
Image Source : Instagram14 जून, 2024 को सिनेमघरों में रिलीज हुई साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति की 'महाराजा' की बात कर रहे हैं। अब ये फिल्म ओटीटी पर गदर मचा रही है और साथ ही टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर बनी हुई है।
Image Source : Instagram'महाराजा' में विजय सेतुपति की दमदार एक्टिंग और किरदार ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं ये फिल्म सिर्फ अपनी यूनीक कहानी की वजह से लोगों को इतनी पसंद आ रही है।
Image Source : Instagramवहीं, फिल्म में खूंखार विलेन के किरदार में अनुराग कश्यप हैं। वहीं इस फिल्म की कहानी ऐसी है कि अंत तक पता ही नहीं चलता है कि कौन गुनहगार है और कौन बेकसूर है।
Image Source : Instagramफिल्म के क्लाइमैक्स में जो खुलासा होता है वो काफी चौंकाने वाला होता है। विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' में सस्पेंस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलता है।
Image Source : Instagram12 जुलाई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'महाराजा' फिल्म आप हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं।
Image Source : InstagramNext : OTT पर मौजूद 7 शानदार मिस्ट्री-थ्रिलर, इन्हें देखने में कब समय निकल जाएगा पता ही नहीं चलेगा