

3 सितंबर को बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है। विवेक ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में की थी और उनकी पहली फिल्म 'कंपनी' से ही उनकी किस्मत चमक गई।
Image Source : Instagramविवेक ओबेरॉय की पर्सनल लाइफ भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ की तरह ही खूब चर्चित रही है। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया है।
Image Source : Instagramविवेक ओबेरॉय ने 'साथिया', 'ग्रांड मस्ती', 'दम', 'काल', 'बैंक चोर', 'रोड' और 'ओमकारा' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है, लेकिन इनके अलावा भी उनकी कई मूवीज और सीरीज है, जिन्हें देख आप एक्टर के फैन हो जाएंगे।
Image Source : Instagramसाल 2007 में आई 'शूटआउट एट लोखंडवाला' फिल्म हिट हुई थी। इसमें विवेक ओबेरॉय ने गैंगस्टर का रोल प्ले किया था। इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagramसाल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'कृष 3' में विवेक ओबेरॉय विलेन बने थे। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। इस यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
Image Source : Instagramसाल 2004 की सुपरहिट फिल्म 'युवा' में विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और ईशा देओल जैसे कलाकार नजर आए थे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।
Image Source : Instagramविवेक ओबेरॉय ने साउथ फिल्म 'विवेगम' (2017), 'लूसिफेर' (2019), 'विनय विद्या रामा' (2019), और 'कडुवा' (2022) में खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं।
Image Source : Instagram2009 में, ओबेरॉय ने करीना कपूर , सैफ अली खान , ओम पुरी , किरण खेर और दीया मिर्जा के साथ रोमांटिक थ्रिलर 'कुर्बान' में अभिनय किया , जिसका निर्देशन रेंसिल डी'सिल्वा ने किया और धर्मा प्रोडक्शंस ने इसका निर्माण किया।
Image Source : InstagramNext : YRKKH में अभिरा-अरमान की शादी बनी समझौता, दादी सा की खुली पोल