

'वॉन्टेड' की हीरोइन आयशा टाकिया ने अपनी शुरुआती फिल्मों से तहलका मचा दिया था। फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' ने रातों रात उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ा दी।
Image Source : Instagramएक के बाद एक नई फिल्मों में एक्ट्रेस नजर आने लगीं। उनकी क्यूटनेस और खूबसूरती के लाखों चाहने वाले थे।
Image Source : Instagram'टार्जन: द वंडर कार', 'वॉन्टेड', 'पाठशाला', 'मोड़', 'ये दिल मांगे मोर', 'कैश', 'शादी से पहले', 'शादी नम्बर वन' और 'संडे' जैसी हिट फिल्मों से आयशा टाकिया घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बन गईं।
Image Source : Instagramएक तरफ करियर में मिल रही बुलंदियों को छोड़ एक्ट्रेस रातों-रात गायब हो गईं और लाइमलाइट से कोसों दूर रहने लगीं।
Image Source : Instagramकई फिल्मों के ऑफर के बीच ही आयशा टाकिया ने शादी का मन बना लिया। उन्होंने अपना धर्म बदला और फिर विधायक अबू असीम आजमी के बिजनेसमैन बेटे फरहान से शादी कर ली।
Image Source : Instagram38 साल की एक्ट्रेस अब फिल्मों से पूरी तरह दूर हैं और उनका कहना है कि वो वापसी का कोई इरादा नहीं रखतीं। वो हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रही हैं।
Image Source : Instagramसाल 2009 में शादी के बाद एक्ट्रेस अपने बेटे का ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस के पति फरहान होटल और रेस्टारेंट बिजनेस चलाते हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने फिल्में छोड़ने के बाद कई कॉस्मेटिक सर्जरी भी कराईं, जो उनके चेहरे पर ठीक नहीं बैठीं और इसके चलते उन्हें अक्सर ट्रोल भी होना पड़ता है।
Image Source : Instagramफिलहाल अब आयशा टाकिया को पहचान पाना भी आसान नहीं है, सर्जरी के बाद उनका चेहरा काफी ज्यादा बदल गया है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जरूर मौजूद हैं, लेकिन वो अकसर अपने अकाउंट डीएक्टिवेट भी कर देती हैं। ऐसे में वो हाइपर एक्टिव नहीं है।
Image Source : InstagramNext : अब कहां हैं 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' की चार फीट वाली भारती, विक्रांत मैसी के साथ कर चुकी हैं ऑनस्क्रीन रोमांस