

रणदीप हुड्डा की दुल्हन लिन लैशराम ने अलग प्रकार का लहंगा पहना था। वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramलिन लैशराम के इस अलग स्टाइल के लहंगे को पोटलोई कहते हैं। ये दिखने में लहंगे से काफी अलग होता है।
Image Source : Instagramढोल जैसे दिखने वाला ये आउटफिट स्कर्ट की तरह पहना जाता है। इस आउटफिट को फिटेड टॉप के साथ पेयर किया जाता है।
Image Source : Instagramलिन लैशराम ने मंडप में आने के लिए मणिपुरी पोटलोई पहनी थी। शादी के वक्त मणिपुर के मैतेई समुदाय की महिलाएं इसे ही पहनती हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में लिन लैशराम ऊपर से नीचे तक गोल्ड ज्वेलरी में लदी नजर आ रही हैं, वहीं रणदीप हुड्डा का लिबास काफी अलग है। वो एक सफेद कपड़े में लिपटे हुए हैं।
Image Source : Instagramअब आपको बताते हैं कि पोटलोई बनती कैसे हैं? दरअसल इसे बनाने के मोटे कपड़े का इस्तेमाल होता है, जिसे स्टार्च में डुबोया जाता है।
Image Source : Instagramइसी वजह से ये एक शेप में टिकी रहती है। इसके ऊपर सैटिन या वेलवेट के कपड़े का कामन होता है और इस पर जड़ाऊ स्टाइल का काम किया जाता है।
Image Source : Instagramरणदीप हुड्डा ने पहले ही जाहिर किया था कि वो होने वाली पत्नी के परिवेश में जाकर उनकी परंपराओं के अनुसार शादी करेंगे और ऐसा ही देखने को मिला।
Image Source : InstagramNext : रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम की शादी की तस्वीरें हैं 'महाभारत' के इस जोड़े से इंस्पायर्ड