

हाल ही में ऐश्वर्या-अभिषेक तब सुर्खियों में आ गए जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे।
Image Source : Instagramइसके बाद से दोनों के बीच खटपट की खबरों ने जोर पकड़ लिया और इन अफवाहों को तब और हवा मिल गई, जब जूनियर बच्चन ने एक 'ग्रे तलाक' का पोस्ट लाइक कर दिया।
Image Source : Instagramअब हर तरफ चर्चाएं हैं कि सिर्फ बच्चन फैमिली ही नहीं ऐश्वर्या की अभिषेक के साथ भी खटपट चल रही है।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही ऐश्वर्या का भी एक पुराना वीडियो चर्चा में है।
Image Source : pintrestफिल्मफेयर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया कि अक्सर उनके और अभिषेक के बीच मतभेद होते रहते हैं। शुरू में ऐश्वर्या इस पर चर्चा करने से बचती दिखीं कि उनकी बहस एक निजी मामला है।
Image Source : Instagramउन्होंने कहा, 'कोई भी इसके बारे में नहीं जानना चाहेगा'। लेकिन जैसे-जैसे बात आगे बढ़ी, उन्होंने उन चुनौतियों के बारे में बात की जिनका सामना एक मजबूत और विचारशील व्यक्तित्व वाले कपल के रूप में दोनों को करना पड़ता है।
Image Source : Instagramऐश्वर्या कहती हैं, 'हम दोनों ही बहुत मजबूत और विचारशील व्यक्तित्व वाले हैं और अभी भी हम बहस और चर्चा के बीच का अंतर सीख रहे हैं।'
Image Source : Instagram'हमें बहुत मजबूत जीन दिए गए हैं। बहस करने और चर्चा करने के बीच बहुत ही महीन लाइन होती है और अभी भी हम इस लाइन को खोज रहे हैं।'
Image Source : Instagram'हम इस पर भी बहुत चर्चा करते हैं। सोचते हैं कि शायद बहस ना करें, अपनी बात को विनम्रतापूर्वक कहें, लेकिन...'
Image Source : InstagramNext : 'पुष्पा द रूल 2' से लेकर 'भूलभुलैया 3' तक, इन 10 फिल्मों को देखने के लिए फैंस में बेकरारी