

रणदीप हुड्डा की शादी खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में आपको बताते हैं कि उनकी और लिन लैशराम की मुलाकात कब और कैसे हुई।
Image Source : Instagramरणदीप हुड्डा ने बताया कि उनकी मुलाकात लिन से एक थिएटर ग्रुप में हुई थी। उन्होंने कहा, 'हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं, जब से हम मिले हैं तब से हमारे बीच बहुत अच्छी दोस्ती हो गई है',
Image Source : Instagramइसी कड़ी में लिन ने कहा, 'हम नसीरुद्दीन शाह के मोटली नामक थिएटर ग्रुप में मिले थे। रणदीप वहां मेरे सीनियर थे।'
Image Source : Instagramरणदीप हुड्डा ने कहा कि जीवन के बिल्कुल नए चरण की शुरुआत करते समय उनकी केवल दो इच्छाएं हैं - ढेर सारे बच्चे और ढेर सारी खुशियां।
Image Source : Instagramमंदिर में पूजा को लेकर भी रणदीप ने बात की और कहा कि उन्होंने भगवान से दुआ कि है कि ढेर सारे बच्चों और बहुत ही सुखद भविष्य हो।
Image Source : Instagramरणदीप हुड्डा ने साथ ही कहा, 'मुझे अच्छा लगता है कि हम अपनी दोस्ती को आगे बढ़ा रहे हैं और परिवार बन रहे हैं।'
Image Source : Instagramरणदीप ने सुना है कि मैतेई परंपराओं में शादी करते समय दूल्हे को अधिक देर तक बैठना पड़ता है, लेकिन उनका मानना है कि ऐसा करना सम्मानजनक है।
Image Source : Instagramरणदीप इस पर कहते हैं, 'मुझे लगा कि दुल्हन की परंपराओं के अनुसार आकर शादी करना ही सम्मानजनक है।'
Image Source : Instagramरणदीप ने आगे कहा, 'मैं समारोह और अपने साथी की संस्कृति का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं। मैं बस यही आशा करता हूं कि मैं कोई गलती न करूं।''
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी की वजह से ईशान को थप्पड़ जडे़गी अक्का, कहानी में आएगा नया ट्विस्ट