

जया बच्चन लंबे समय से जाहिर करती आ रही हैं कि उन्हें पैपराजी कल्चर जरा भी पसंद नहीं है। कई बार वीडियोज सामने आए, जिनमें उन्हें पैप्स पर नाराज होते देखा गया।
Image Source : Instagramजया अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया से अलग रखना पसंद करती हैं और कुछ यही हाल ऐश्वर्या का है। कुछ सालों पहले एक ऐसा वाकया हुआ था, जहां बहू ऐश्वर्या का नाम सुनकर जया बच्चन भड़क गई थीं।
Image Source : Instagramबात 2013 की है, जया बच्चन जाने-माने डायरेक्टर सुभाष घई की पत्नी के जन्मदिन में पहुंची थीं। यहीं कुछ पैप्स ने जया बच्चन से बहू ऐश्वर्या को लेकर सवाल कर दिया था।
Image Source : Instagramएक पैपराजी जया बच्चन के सामने लगातार ऐश्वर्या का नाम लिए जा रहा था और उन्हें ऐश-ऐश कहकर बुला रहा था, फिर क्या था जया बच्चन का भी पारा चढ़ गया।
Image Source : Instagramउन्होंने आव देखा ना ताव, बस पैपराजी पर भड़क गईं। उन्होंने पैप से कहा- 'क्या ऐश-ऐश बुला रहे हो, वो क्या तुम्हारी क्लास में पढ़ती हैं?'
Image Source : Instagramफिर क्या था, ये सुनते ही पैपराजी शांत हो गया और जया बच्चन से ऐश्वर्या का नाम इस तरह पुकारने को लेकर उसने माफी मांगी।
Image Source : Instagramजया बच्चन पिछले दिनों पूरे परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कैमरे के लिए पोज भी किया और ये कभी-कभी ही होता है कि वह पैप्स को पोज देते हुए नाराज ना हों, ये उन्हीं मौकों में से एक था।
Image Source : Instagramजया बच्चन के साथ इस दौरान अमिताभ बच्चन, अभिषेक, बेटी श्वेता, दामाद निखिल और नातिन नव्या नंदा भी मौजूद रहे।
Image Source : Instagramदूसरी तरफ इवेंट में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं, उन्होंने बच्चन परिवार के साथ पोज भी नहीं दिए, जिसके चलते उनके और अभिषेक के तलाक की अफवाहें चल पड़ीं।
Image Source : InstagramNext : बेटे की शादी में नीता अंबानी के हर लुक में दिखी भारतीय विरासत की झलक, क्या आपने किया गौर?