

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' में हीरा का दिल जिसपर आया था आज कहां है वो गौरी? इस फिल्म से गौरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस खूब के बीच उस वक्त खूब चर्चा में रही है।
Image Source : Instagram'सूर्यवंशम' एक ऐसी फिल्म है जो आज भी टीवी पर देखने को मिल जाती है। इतना ही नहीं इस फिल्म के फैंस अभी भी इसे बड़ी चाव से देखना पसंद करते हैं जैसे पहले देखा करते थे।
Image Source : Xसाल 1999 में फिल्म आई थी 'सूर्यवंशम', जिसे ईवीवी सत्यनारायण ने डायरेक्ट किया था। इसमें अमिताभ बच्चन का डबल रोल था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
Image Source : Xफिल्म में अमिताभ बच्चन हीरा ठाकुर की भूमिका में थे जो कि अनपढ़ था। वहीं हीरा को अपने बचपन की दोस्त गौरी से खास लगाव था, लेकिन फिल्म में गौरी हीरा को छोड़ देती है।
Image Source : Xफिल्म में गौरी की भूमिका एक्ट्रेस रचना बनर्जी ने निभाई थी। अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली रचना बनर्जी इन दिनों कहां हैं और क्या कर रही हैं रचना बनर्जी? आइए बताते हैं...
Image Source : Instagram'सूर्यवंशम' की गौरी ने बगाली और उड़िया फिल्मों में अभिनय किया है। साथ ही कुछ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आई हैं। रचना बनर्जी ने इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने प्रोसेनजीत चटर्जी और चिरंजीवी के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। एक्टिंग छोड़ वह बिजनेस वुमन बन चुकी हैं।
Image Source : Instagramरचना बनर्जी मौजूदा समय में अपने नाम से साड़ी और कॉस्मैटिक ब्रांड चलाती हैं। रचना बनर्जी ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ा था।
Image Source : Instagramवह ममता बनर्जी की पार्टी TMC से खड़ी हुई थीं और हुगली निर्वाचन क्षेत्र से BJP की कैंडिडेट लॉकेट चटर्जी को हराया था। रचना बनर्जी ने 1994 में 'मिस कोलकाता' समेत पांच ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी हैं।
Image Source : InstagramNext : रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर और दिलचस्प कहानी से भरपूर 10 कोरियन ड्रामा, फ्री में उठाएं लुत्फ