कौन है 23 साल की ये मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट? 'सन ऑफ सरदार 2' से किया बॉलीवुड डेब्यू

कौन है 23 साल की ये मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट? 'सन ऑफ सरदार 2' से किया बॉलीवुड डेब्यू

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' आज यानी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद रोशनी वालिया अब बड़े पर्दे पर धूम मचा रही हैं। वह 'सन ऑफ सरदार 2' की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

23 साल की रोशनी बॉलीवुड अजय देवगन की मच-अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं। अब सोशल मीडिया पर लोग रोशनी वालिया के धमाकेदार डेब्यू की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मीं रोशनी वालिया सिर्फ 23 साल की हैं। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही इंडस्ट्री और लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है।

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

रोशनी ने 7 साल की उम्र में अपना पहला एडवरटाइजमेंट किया था और इसके बाद एक्ट्रेस की किस्मत चमक गई। यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई।

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

इसके बाद साल 2012 में रोशनी ने सीरियल 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' से अपना टीवी डेब्यू किया। इसके बाद वो 'माई फ्रेंड गणेशा 4' फिल्म में भी नजर आईं।

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

रोशनी ने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर 'बालिका वधू: कच्ची उम्र के पक्के रिश्ते', 'देवों के देव...महादेव', 'भारत के वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' और 'ये वादा रहा' समेत कई शोज में काम किया।

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

एक्टिंग के साथ रोशनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं।

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की बात करें तो ये साल 2012 में आई फिल्म का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन और रोशनी वालिया के अलावा मृणाल ठाकुर, संजय मिश्रा समेत कई स्टार्स हैं।

Image Source : Instagram/@roshniwaliaa

Next : फिल्म रिलीज से पहले पंजाबी रंग में रंगी मृणाल ठाकुर, खूब पीटा ढोल