

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने 2011 में 'उतरन' के को-स्टार नंदीश संधू से शादी की थी, लेकिन 5 ही सालों में दोनों का रिश्ता तलाक पर आकर खत्म हो गया।
Image Source : Instagram/@imrashamidesaiरश्मि देसाई से अलग होने के 9 साल बाद अब एक बार फिर नंदीश संधू दूसरी शादी को तैयार हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी सगाई की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।
Image Source : Instagram/@nandishsandhuऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रश्मि से अलग होने के बाद नंदीश संधू किससे शादी कर रहे हैं और उनकी होने वाली दुल्हनिया कौन हैं।
Image Source : Instagram/@nandishsandhuतो चलिए आपको बताते हैं नंदीश संधू की होने वाली दुल्हनिया कविता बनर्जी क्या करती हैं और कहां से आती हैं।
Image Source : Instagram/@nandishsandhuनंदीश संधू की मंगेतर कविता बनर्जी भी एक अभिनेत्री हैं और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।
Image Source : Instagram/@kavitabanerjeeकविता ने 'तेरी मेरी एक जिंदड़ी' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वह वेब सीरीज 'हिकअप्स एंड हुकअप्स', में नजर आईं।
Image Source : Instagram/@kavitabanerjeeइसके अलावा कविता मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का भी हिस्सा रह चुकी हैं और दिव्यप्रेमः प्यार और रहस्य में भी उन्होंने काम किया है।
Image Source : Instagram/@kavitabanerjeeनंदीश संधू के बारे में बात करें तो उन्होंने उतरन के अलावा फिर होगी सुबह, ग्रहण और बेइंतहां जैसे टीवी शोज में भी काम किया है।
Image Source : Instagram/@kavitabanerjeeइसके अलावा नंदीश ऋतिक रोशन की 'सुपर 30', 'फिर होगी सुबह' और 'जुबली' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
Image Source : Instagram/@kavitabanerjeeNext : 24 साल में ही बनी मॉडलिंग स्टार, कौन हैं हार्दिक पांड्या की नई गर्लफ्रेंड?