

रैपर रफ्तार शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Image Source : Instagramरैपर की ये दूसरी शादी है। उन्होंने फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा को अपने हमसफर के रूप में चुना है।
Image Source : Instagramरैपर रफ्तार जिनका असली नाम दिलिन नायर है, उन्होंने शुक्रवार यानी 31 जनवरी को मनराज जवंदा संग सात फेरे लिए हैं।
Image Source : Instagramइस शादी में रैपर और स्टाइलिस्ट के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अभी तक रैपर ने शादी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
Image Source : Instagramरैपर रफ्तार ने पहले कोमल वोहरा से शादी की थी, लेकिन 2020 में दोनों अलग हो गए। अब पांच साल बाद उन्होंने दोबारा शादी की है।
Image Source : Instagramमनराज जवंदा पश्चिम बंगान की रहने वाली हैं। दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से दोस्ती थी और फिर प्यार हो गया।
Image Source : Instagramफैशन स्टाइलिंग के साथ ही मनराज जवंदा एक्टिंग भी करती हैं। वो नेटफ्लिक्स की एक सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagramमनराज जवंदा एक रेस्टोरेंट भी चलाती हैं। मूल रूप से मराज पंजाबी हैं, लेकिन उनकी परवरिश कोलकाता में हुई है।
Image Source : Instagramइसके अलावा मनराज एक बैग की ब्रांड भी लॉन्च कर चुकी हैं, जिसका नाम रंग बिरंगा है।
Image Source : InstagramNext : कीर्ति सुरेश ने शेयर कीं प्री-वेडिंग की तस्वीरें, खुद को बताया 'तमिल पोन्नू'