

टीवी एक्ट्रेस ईशा मालविय 'बिग बॉस' के सीजन 17 में एंट्री को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो जल्द ही ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नजर आने वाली हैं।
Image Source : Instagramईशा मालविय का जन्म 2 नवंबर, 2003 को हुआ था और अभी वो महज 20 साल की ही हैं। इस उम्र में वो टीवी जगत का बड़ा नाम बन चुकी हैं।
Image Source : Instagramईशा मालविय को टीवी सीरियल ‘उड़ारिया’ के लिए जाना जाता है। इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।
Image Source : Instagramईशा ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई मध्यप्रदेश से की है। बाद में वो मुंबई आईं। महज 13 साल की उम्र में उन्होंने फैशन और पेजेंट्स की दुनिया में कदम रखा था। यहां उन्होंने अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के दम पर खूब नाम कमाया।
Image Source : Instagramइसके बाद उन्हें साल 2020 में बी प्राक के गाने ‘जिसके लिए’ में देखा गया था। इससे उन्होंने पंजाबी म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया था। फिर उन्होंने 2021 में दो और म्यूजिक वीडियो में काम किया।
Image Source : Instagramवहीं म्यूजिक वीडियो में ग्लैमर का तड़का लगाने के बाद साल 2021 में ईशा मालवीय ने टीवी की दुनिया में कदम रखा।
Image Source : Instagramईशा मालवीय का पहला टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ था, जो 2021 में टेलीकास्ट किया गया था। इसमें वो अंकित गुप्ता और प्रियंक चहर चौधरी की को-एक्टर बनकर खूब पॉपुलर हुईं।
Image Source : instagramटीवी के अलावा ईशा मालवीय सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।
Image Source : Instagramईशा मालवीय इंस्टा पर अकसर अपनी हाॅट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं।
Image Source : Instagramवहीं अब वो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में अपने ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए आ रही हैं, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
Image Source : Instagramअब देखना ये दिलचस्प होगा कि ईशा मालवीय बिग बॉस के घर में कितने दिन टिक पाती हैं। फिलहाल फैंस शो के ग्रैंड प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल