

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई का ऐलान किया।
Image Source : instagram/@ ayaanagnihotriअयान ने न्यू ईयर 2026 के मौके पर टीना से सगाई की और बेहद खूबसूरत कैप्शन के साथ फैंस को अपनी मंगेतर से मिलवाया।
Image Source : instagram/@ayaanagnihotriअयान ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, उन्हें सगाई की बधाई मिलने लगीं। लेकिन, क्या आप उनकी मंगेतर के बारे में जानते हैं? नहीं, तो चलिए बताते हैं टीना रिझवानी कौन हैं?
Image Source : instagram/@ayaanagnihotriजानकारी के अनुसार, अयान अग्निहोत्री की होने वाली दुल्हन टीना मुंबई में ही रहती हैं और बिनजनेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग की फील्ड से जुड़ी हैं।
Image Source : instagram/@ayaanagnihotriटीना, अयान की ही कंपनी ब्लू एडवाइजरी में ही काम करती हैं, जिसकी शुरुआत 2022 में ही हुई थी। ये के बिजनेस मैनेजमेंट कंपनी है।
Image Source : instagram/@ayaanagnihotriटीना फिलहाल इस कंपनी में हेड ऑफ कम्यूनिकेशन की पोस्ट पर काम कर रही हैं और वह 2024 में इस कंपनी से जुड़ी हैं।
Image Source : instagram/@ayaanagnihotriहालांकि, टीना बिजनेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग की दुनिया में नई नहीं हैं। वह करीब 10 सालों से इस फील्ड में काम कर रही हैं।
Image Source : instagram/@ayaanagnihotriटीना की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है और इसी बीच उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया था।
Image Source : instagram/@ayaanagnihotriसलमान खान के भांजे से सगाई के बाद अब हर जगह टीना रिझवानी के नाम के चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर करते हुए अयान और टीना को सगाई की बधाई भी दी है।
Image Source : instagram/@ayaanagnihotriNext : ये हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्में, दूसरी का कलेक्शन जान खुली रह जाएंगी आंखें