

विवियन डीसेना ने अपनी को-स्टार वहाब दोराबजी से पहली शादी की थी। दोनों की ये शादी एक लव मैरिज रही। इसकी खूब चर्चा भी रही थी।
Image Source : Instagramविवियन डीसेना और वहाब दोराबजी ने 'प्यार की एक कहानी' में साथ काम किया था। इस शो में विवियन एक वैंपायर के रोल में थे।
Image Source : Instagramदोनों की शादी लंबी नहीं चल सकी और विवाद पैदा होने लगे। इसके बाद ही दोनों अलग हो गए और तलाक लेने का फैसला किया।
Image Source : Instagramवाहब से तलाक के बाद विवियन ने नई दुनिया बसा ली, लेकिन एक्ट्रेस अभी भी सिंगल हैं और टीवी शोज में लंबे ब्रेक के बाद दोबारा नजर आने लगी हैं।
Image Source : Instagramविवियन ने दूसरी शादी विदेशी पत्रकार नौरान अली से की। वो मूल रूप से इजिप्ट की रहने वाली हैं और शादी से पहले ही दो बेटियां भी थीं।
Image Source : Instagramविवियन ने नौरान से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया और अब वो एक बेटी लायन के पिता हैं और नौरान के साथ मिलकर उनकी दो बेटियों को भी पाल रहे हैं।
Image Source : Instagramनौरान ने गैलाटा इंडिया से बात करते हुए वहाब के बारे में कहा, 'एक महिला के तौर पर उसे बहुत कुछ सहना पड़ा होगा। तलाक खुशहाल नहीं होता।'
Image Source : Instagramनौरान ने आगे कहा, 'मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप उन्हें गुजरना पड़ा होगा, अगर आप तलाकशुदा हैं तो समाज आपको नहीं बख्शता।'
Image Source : Instagramबता दें, हाल के दिनों में ही विवियन से मिलने के लिए नौरान घर के अंदर गई थीं और उन्हें देखकर एक्टर काफी इमोशनल हो गए थे और रो भी पड़े थे।
Image Source : InstagramNext : आमिर खान ने बेटे की फिल्म के लिए मांगी मन्नत, कहा- छोड़ देंगे ये बुरी आदत