कौन हैं योगिता बिहानी? अर्चना पूरन सिंह के बेटे को कर रही हैं डेट, दे चुकी हैं 300 करोड़ी फिल्म

कौन हैं योगिता बिहानी? अर्चना पूरन सिंह के बेटे को कर रही हैं डेट, दे चुकी हैं 300 करोड़ी फिल्म

Image Source : Instagram

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे, आर्यमन सेठी प्यार में हैं। हाल ही ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से दुनिया को मिलवाया।

Image Source : Instagram

आर्यमन सेठी एक्ट्रेस योगिता बिहानी को डेट कर रहे हैं, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया। आर्यमन ने अपनी हैदराबाद जर्नी के दौरान फैंस को गर्लफ्रेंड योगिता से रुबरु कराया।

Image Source : Instagram

आर्यमन ने जैसे ही योगिता के बारे में बताया, ये पल जितना लोगों के लिए हैरान करने वाला था उतना ही योगिता के लिए भी शॉकिंग था।

Image Source : Instagram

योगिता बिहानी की बात करें तो वह पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। योगिता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी।

Image Source : Instagram

योगिता सुपरस्टार सलमान खान के शो 'दस का दम' में एक कन्टेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं, जिसके बाद उनका करियर चल निकला।

Image Source : Instagram

छोटे पर्दे के बाद अब योगिता बड़े पर्दे की चर्चित एक्ट्रेस बन चुकी हैं और 300 करोड़ी फिल्म का भी हिस्सा रही हैं।

Image Source : Instagram

कुछ सीरियल्स में काम करने के बाद भी योगिता ने 'एके वर्सेज एके' और 'विक्रम वेधा जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन, उन्हें असली पहचान साल 2023 की ब्लॉकबस्टर 'द केरल स्टोरी' से मिली।

Image Source : Instagram

2023 में रिलीज हुई द केरल स्टोरी में अदा शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं और योगिता ने निमा की भूमिका निभाई।

Image Source : Instagram

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द केरल स्टोरी ने इंडिया में 241.74 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ये 302 करोड़ रही।

Image Source : Instagram

Next : सिद्धार्थ-कियारा ही नहीं, ये स्टार कपल भी हैं बेबी गर्ल के पापा-मम्मी