इन गलतियों की वजह से YRKKH नहीं बन पा रहा है टीआरपी में नंबर 1

इन गलतियों की वजह से YRKKH नहीं बन पा रहा है टीआरपी में नंबर 1

Image Source : X

रोहित पुरोहित और सम्रद्धि शुक्ला के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं। फिर भी इसकी रेटिंग बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है।

Image Source : Instagram

राजन शाही, सम्रद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में इस समय काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला रहा है। जल्द ही इस पॉपुलर सीरियल में सेरोगेसी का ट्रैक शुरू होने वाला है।

Image Source : X

वहीं दूसरी तरफ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग लगातार गिरती नजर आ रही है। एक समय था जब ये सीरियल 'अनुपमा' को टक्कर देता था।

Image Source : X

अब हाल यह है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। सीरियल की कहानी इन दिनों सिर्फ अभिरा और अरमान के बच्चे पर अटकी हुई है।

Image Source : X

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में अब रूही विलेन की जगह फरिश्ता बन गई है, जिसके बाद ड्रामे से एंटरटेनमेंट का मसाला कम हो गया। ऐसे में बिना विलेन टीआरपी आना मुश्किल है।

Image Source : X

वहीं कहानी में अब तक इस सीरियल में कोई नई एंट्री नहीं हुई है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का सास-बहू का ड्रामा अब सबको बोरिंग लगाने लगा है।

Image Source : X

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में संजय बंसल भी कोई इन दिनों पोद्दार हाउस में कोई कलेश नहीं कर रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले हफ्ते में भी रेटिंग में गिरावट देखने को मिलेगी।

Image Source : X

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शक अब विद्या और कावेरी के बोरिंग नाटक से भी परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वह उनके किरदार को ट्रोल करते हैं।

Image Source : X

वहीं चारू, अभीर और कियारा का लव ट्रायंगल लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं है क्योंकि ये ट्रैक मेकर्स 2 महीने से दिखा रहे हैं।

Image Source : X

Next : बेगम संग मुनव्वर फारूकी ने किया उमरा, मक्का से शेयर कीं झलकियां