

बॉलीवुड और साउथ के अलावा कई टीवी जगत में भी साल 2024 में खूब विवाद देखने को मिला है। ये साल कुछ स्टार्स के लिए बहुत बुरा मुश्किलों भरा रहा है।
Image Source : Instagramआसिम रियाज को 'खतरों के खिलाड़ी 14' से उनके गंदे व्यवहार के चलते रोहित शेट्टी ने उन्हें चलते शो से बाहर कर दिया था।
Image Source : Instagramराजन शाही के प्रोडक्शन हाउस ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अचानक निकाल दिया गया।
Image Source : Instagram'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू के किरदार से फेमस हुईं पलक सिधवानी ने प्रोडक्शन टीम द्वारा मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का हवाला देते हुए शो छोड़ दिया।
Image Source : Instagram'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने आरोप लगाया था कि अश्विन वर्मा के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस वजह से उनकी मां का तलाक हुआ। फिर एक्ट्रेस ने ईशा पर मानहानि का मुकदमा दायर किया।
Image Source : Instagramगुरुचरण सिंह के अचानक से मिसिंग होने पर सभी हैरान रह गए थे। वह लगभग 26 दिनों तक गायब रहे और वापस आते ही खुलासा किया कि उनके गायब होने के पीछे फाइनेंशियल स्थिति का खराब होना था।
Image Source : Instagramदलजीत कौर ने अपने एक्स पति निखिल पटेल पर उनकी शादी को स्वीकार ना करने और धोखा देने का आरोप लगाया था।
Image Source : InstagramNext : रिसेप्शन में छाईं आलिया कश्यप, तस्वीरों में दिखा खूबसूरत अंदाज