

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस आईं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में हिट फिल्में दीं और अपने बेहतरीन काम से ही इंडस्ट्री में खास जगह बना ली।
Image Source : screen grab from youtube by hindigaaneहम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उन्होंने बतौर लीड अपनी पहली फिल्म से ही तहलका मचा दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।
Image Source : screen grab from youtube by hindigaaneवो कोई और नहीं बल्कि जिविधा शर्मा हैं। जिविधा शर्मा ने फिल्म 'ये दिल आशिकाना' में लीड रोल निभाया था। इसके अलावा वह टीवी शो और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagram/@jividhasharma_officialहिट फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया। अब 23 साल बाद इस एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनकी फिटनेस देख सभी हैरान है।
Image Source : Instagram/@jividhasharma_official'ये दिल आशिकाना' की जिविधा शर्मा 23 साल बाद अब पूरी तरह बदल चुकी हैं और इंस्टाग्राम पर जिविधा के पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वह गणेश भगवान के पास दिख रही हैं।
Image Source : Instagram/@jividhasharma_officialतस्वीर में जिविधा ब्लू सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनके माथे पर रेड बिंदी है और खुले बालों में उनका लुक बहुत अट्रैक्टिव लग रहा है।
Image Source : Instagram/@jividhasharma_officialजिविधा शर्मा ने 1998 में तमिल फिल्म 'काधले निम्माधि' से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद 1999 में सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में ऐश्वर्या राय की बहन बनी थीं।
Image Source : Instagram/@jividhasharma_officialसाल 2002 में उनकी हिट फिल्म 'ये दिल आशिकाना' रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ करण नाथ लीड रोल में थे। जिविधा ने इसके अलावा 'युवारत्न', 'मिनी पंजाब' जैसी फिल्मों में काम किया।
Image Source : Instagram/@jividhasharma_officialवह फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स 'तुम बिन जाऊं कहां' और 'जमीन से आसमान तक' में नजर आईं। कुछ समय बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
Image Source : Instagram/@jividhasharma_officialजिविधा शर्मा ने 2000 में शादी कर ली। अब वो मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है।
Image Source : Instagram/@jividhasharma_officialNext : श्वेता तिवारी ने लगाया ग्लैमर का तड़का, फैन्स ने की तारीफ