

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में बहुत बड़ा नाटक होने वाला है। अभिरा और अरमान के दिमाग से स्वर्णा बच्चे का भूत उतारेगी और उन्हें रूही-रोहित की पुरानी बातें याद दिलाएगी।
Image Source : Xटीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि स्वर्णा को रूही-रोहित और अभिरा-अरमान के सरोगेसी प्लान का पता चल जाएगा। वह उन्हें इन सबसे दूर रहने को कहती है।
Image Source : Xरोहित और रूही सरोगेसी के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं और दूसरी ओर, कावेरी पोद्दार अपने दामाद संजय के साथ रूही-रोहित की जासूसी करते दिखाई देगी।
Image Source : Xशो के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि दादी सा को रूही के प्लान का पता चल जाता है और वह उसे रोकने की पूरी कोशिश करती हैं। लेकिन, रूही वहां से भागकर अस्पताल चली जाती है।
Image Source : Xरूही अपना आईवीएफ का प्रोसिजर करती है। अब अपकमिंग एपिसोड में नया हंगामा होने वाला है। अभिरा और रूही अपनी सरोगेसी के पेपर्स अस्पताल में ही भूलकर जाएंगे।
Image Source : Xइसके बाद डॉक्टर स्वर्णा को वह पेपर पकड़ा देगी। स्वर्णा यह बात जानकर हैरान रह जाएगी कि रूही अभिरा के लिए सेरोगेट मदर बनी है।
Image Source : Xनए एपिसोड में आगे देखने को मिलेगा कि स्वर्णा अस्पताल से बाहर निकलेगी तो उसे अभिरा मिल जाएगी, जहां वह अभिरा को चेतावनी देते हुए कहेगी कि रूही कभी भी अपना फैसला बदल सकती है।
Image Source : Xकावेरी को यह बात पता नहीं चल पाएगी कि रूही सेरोगेट मदर बनी है। 4 महीने बाद इस राज का खुलासा होगा और पूरा परिवार हैरान हो जाएगा।
Image Source : XNext : सबा आजाद के पोज देख हैरान रह गए फैन्स, बोले-'ऋतिक रोशन से कम नहीं'