

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुके हर स्टार की किस्मत चमकी है और वो किसी पहचान के मोहताज नहीं इस शो से कई एक्ट्रेस और एक्टर को नेम फेम भी मिला है।
Image Source : Instagramटीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पॉपुलर शो में से एक है। इस सीरियल में संजय गांधी ने भी काम किया था, लेकिन फेमस होने के बाद भी आज वह पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए।
Image Source : Instagramशो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संजय गांधी का ट्रैक खत्म होने के बाद उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन लंबे समय से शोबिज में होने के बावजूद आज आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दद्दाजी यानी संजय गांधी इन दिनों तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं। आज ये नौबत आ गई है कि उन्हें दोस्तों से उधार मांग कर घर का किराया भरना पड़ रहा है।
Image Source : Instagramसंजय का कहना है कि उनके पास कोई काम भी नहीं है। वे कई दिनों से काम की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। टीवी एक्टर इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं।
Image Source : Instagramई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में संजय ने कहा- 'एक कलाकार का जीवन ऐसा ही होता है। जब वे काम कर रहे होते हैं, तो सब कुछ बेहतर होता है। लेकिन जब कोई काम नहीं होता तो अचानक से सब खत्म हो जाता है।'
Image Source : Instagramसंजय ने आर्थिक तंगी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'इस शहर में रहने के लिए मुझे पैसे की सख्त जरूरत है। इस समय मेरे पास कमाई का कोई जरिया नहीं है। कई एक्टर्स ने कोविड महामारी के दौरान संघर्ष किया है। उस वक्त मेरी भी पूरी सेविंग्स खत्म हो गई थीं।'
Image Source : Instagramएक्टर ने आगे बताया कि 'मैं अंधेरी के एक किराए के घर में रहता हूं। अपना किराया चुकाने के लिए दोस्तों से उधार ले रहा हूं। मैंने कुछ समय पहले शो झनक छोड़ दिया है। नए प्रोजेक्ट मिलने की जद्दोजहद कर रहा हूं। उम्मीद है कि जल्द ही कुछ अच्छा होगा।'
Image Source : InstagramNext : राधिका मर्चेंट के ब्लू स्टोन नेकलेस पर टिकी सबकी नजर, अनंत अंबानी से है इसका गहरा नाता