

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है, जिसने दर्शकों को अपनी कहानी के दम पर स्क्रीन से बांधे रखा है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर इस शो की कहानी में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।
Image Source : Instagram/@garvita.igलीप के बाद जहां 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नए चेहरों की एंट्री हुई है, वहीं कुछ पुराने मशहूर किरदार ने शो को अलविदा कह दिया है। इसमें गर्विता साधवानी का नाम भी शामिल हो गया।
Image Source : Instagram/@garvita.ig'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता साधवानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वह अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं और उन्होंने शो छोड़ने की पुष्टि भी कर दी है। उन्होंने इस भूमिका में प्रतीक्षा होनमुखे की जगह ली थी।
Image Source : Instagram/@garvita.igमनीष गोयनका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सचिन त्यागी ने मई 2025 में अपने शो से बाहर निकलने की पुष्टि की। लीप एपिसोड के दौरान वह शो में जापान जाते दिखाई दिए थे।
Image Source : Instagram/@official_sachintiyagiशो में आर्यन पोद्दार की भूमिका निभाने वाले एक्टर मंथन सेतिया ने पुष्टि की कि वह लीप के बाद आगे नहीं बढ़ेंगे और चौथी पीढ़ी के बाद अब वह सो में नहीं दिखाई देंगी।
Image Source : Instagram/@manthansetiaaशो में रोहित पोद्दार का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोमित राज ने शिवम खजूरिया की जगह ली थी। शो में एक दुखद दुर्घटना के बाद रोमित के किरदार की मौत हो जाती है और उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।
Image Source : Instagram/@romitrajprasher'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चारु का किरदार निभाने वाली सलोनी संधू ने शो को अलविदा कह दिया है। निर्माताओं ने दिखाया कि चारु की मौत हो जाती है और अभिर गोयनका हाउस में लौट आता है।
Image Source : Instagram/@salonisandhu95'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की वर्तमान कहानी के बारे में बात करें तो शो अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (रोहित पुरोहित) के रिश्ते पर केंद्रित है। अभिरा अपनी बेटी पूकी उर्फ मायरा के साथ फिर से मिलने वाली है।
Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficialNext : तलाक के बाद युजवेंद्र चहल ने मनाया पहला बर्थडे, नई गर्लफ्रेंड ने बनाया दिन