

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा यानी हिना खान की मां का किरदार लता सभरवाल ने निभाया था। इस किरदार का नाम राजश्री था।
Image Source : Instagramराजश्री के रोल में लता सभरवाल हमेशा सीधे पल्ले वाली साड़ी में नजर आती थीं। इसके साथ ही वो हमेशा घूंघट में रहती थीं, लेकिन रियल लाइफ में वो काफी मॉर्डन हैं।
Image Source : Instagramलता सभरवाल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते थे, लेकिन एक्ट्रेस शो छोड़ने के बाद अलग ही लाइफ जी रही हैं।
Image Source : Instagramलंबे वक्त से लता सभरवाल किसी भी टीवी शो में नजर नहीं आईं। अब एक्ट्रेस की लाइफ काफी बदल गई है।
Image Source : Instagramशौकिया तौर पर लता सभरवाल ने व्लॉगिंग शुरू की थी, लेकिन अब वो एक फुल टाइम यूट्यूब व्लॉगर बन गई हैं।
Image Source : Instagramलता सभरवाल घर के काम से लेकर, ब्यूटी टिप्स अपने इंस्टाग्राम हैंडल और यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramलता सभरवाल ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के को-एक्टर संजीव से शादी की है। संजीव पहले से मैरिड और दो बच्चों के पिता थे।
Image Source : Instagramसंजीव को इस कदर प्यार हुआ कि उन्होंने पहली पत्नी से अलग होकर लता सभरवाल से शादी कर ली और अब दोनों की एक बेटी भी है।
Image Source : Instagram'इश्क विश्क', 'विवाह', 'प्रेम रत्न धन पायो' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में लता सभरवाल ने साइड रोल किए। 'विवाह' में शाहिद कपूर की भाभी वाला किरदार काफी पॉपुलर रहा।
Image Source : Instagramआखिरी बार लता सभरवाल साल 2021 में आई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' में लक्ष्मी का किरदार निभाते नजर आईं।
Image Source : InstagramNext : 'बॉर्डर' से लेकर 'दृश्यम 2' तक, अक्षय खन्ना के ये रोल्स आज भी हैं हिट