YRKKH: आग में फंसी अभिरा, मेहर का घिनौना षड्यंत्र वाणी को करेगा बर्बाद

YRKKH: आग में फंसी अभिरा, मेहर का घिनौना षड्यंत्र वाणी को करेगा बर्बाद

Image Source : Screen grab from jiohotstar

स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभिरा डांस के बाद आग में फंस जाते हैं। वहीं, मायरा और वाणी की जान भी खतरे में होती है।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

इस दौरान देखने को मिलता है कि मेहर के द्वारा भेजा हुआ एक आदमी वाणी का पीछा करता है और उसे नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करता है। उसी दौरान मायरा, वाणी के पास पहुंचकर उसका साथ देती है और दोनों मिलकर उसका मुकाबला करते हैं।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

मायरा यह जानकार हैरान रह जाती है कि अभिरा और वाणी भी परफॉर्म कर रहे हैं। वाणी, अभिरा को पेन ड्राइव के बारे में बताती है। अरमान और अभिरा पेन ड्राइव ला कर उसे चेक करते हैं तो मेहर की रिकॉर्डिंग वाली पेन ड्राइव नहीं चल पाती।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

वहीं दूसरी ओर मेहर वाणी को नुक्सान पहुंचाने के लिए आग लगा देती है, जहां अभिरा-अरमान के साथ-साथ मायरा भी फंस जाती है।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

कियारा को पता चलता है कि उसके ड्रग्स की लत के कारण अबीर का कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया है। तान्या, मनोज को अपने बिजनेस आईडिया की सक्सेस के बारे में बताती है और उसे भी अपनी कंपनी में शामिल होने के लिए कहती है।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

मनीषा अपनी बेटी कियारा के लिए सुरेखा से लड़ती है और अबीर के सामने उसका हैरान करने वाला खुलासा करती है।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

इन सब के बीच वाणी, अभिरा को बताती है कि पैन-ड्राइव में रजत मेहर से मिन्नतें कर रहा था। वहीं, अरमान को पता चल जाता है कि मायरा, अभिरा और वाणी की जान खतरे में है।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा उर्फ समृद्धि शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह लहूलुहान दिख रहीं। ये उनकी अपकमिंग एपिसोड का लुक है, जो चर्चा में बना हुआ है।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम समृद्धि शुक्ला ने अपने ऑन स्क्रीन सासुर माधव पोद्दार के साथ सेट से फोटो शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं।

Image Source : Instagram/@samridhiishuklaofficial

Next : Arijit Singh Fees: एक गाने के लिए कितनी मोटी फीस लेते थे अरिजीत सिंह