

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा यानी हिना खान की सास का रोल निभाने वालीं टीवी एक्ट्रेस सोनाली वर्मा लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस इस शो में गायत्री सिंघानिया के किरदार से मशहूर हो गई थीं। लोग उन्हें रियल लाइफ में भी इसी किरदार से जानने लगे थे। एक्ट्रेस बनने से पहले वह एंकर रह चुकी हैं।
Image Source : Instagramइतने सालों में सोनाली का लुक कितना बदल गया और अब वो कैसी दिखने लगी हैं, आइए दिखाते हैं उनकी कुछ तस्वीरें।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सोनाली वर्मा ने काम करने के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी। उन्होंने 2013 में यह टीवी शो छोड़ दिया था। इस शो के लिए उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया।
Image Source : Instagramबता दें उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'दीया और बाती हम', 'नागिन', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे मशहूर शो में भी काम किया है।
Image Source : Instagramदरअसल सोनाली वर्मा शादी के बाद अपने पति सचिन सचदेवा के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई, जिसके बाद उन्होंने शो के साथ-साथ एक्टिंग से भी दूरी बना ली।
Image Source : Instagramये तस्वीर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दौरान की है, जिसमें वो अपनी सास के साथ राजस्थानी स्टाइल में नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramटीवी एक्ट्रेस का इन कुछ सालों में इतना लुक बदल गया है कि एक झलक में देखकर कोई नहीं पहचान सकता है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस इन तस्वीरों में बेहद ही ग्लैमरस लग रही है और अक्षरा की सास नहीं बल्कि कोई मॉडल लग रही हैं।
Image Source : InstagramNext : 'एनिमल' की भाभी 2 ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, तृप्ति डिमरी का लुक देख फैंस हुए दीवाने