

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कई स्टार्स और चाइल्ड आर्टिस्ट को खूब नेम फेम मिला है। वहीं इस शो की मोस्ट पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक नायरा आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलता है' की नन्हीं नायरा का मासूम और क्यूटनेस सा चेहरा आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। आज ये टीवी की दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।
Image Source : Instagramअशनूर कौर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' समेत कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। क्यूट सी दिखने वाली अशनूर अब बहुत स्टाइलिश दिखने लगी हैं।
Image Source : Instagramअशनूर कौर 'पटियाला बेब्स' सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अशनूर कौर अभी 20 साल की हैं, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
Image Source : Instagramअशनूर कई पॉपुलर शो का हिस्सा रही है, जिसमें 'झांसी की रानी', 'न बोले तुम न मैंने कुछ कहा', 'देवों के देव महादेव', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'साथ निभाना साथिया', 'सीआईडी और बड़े अच्छे लगते हैं' शामिल हैं।
Image Source : Instagramओटीटी पर अशनूर ने डेलनाज ईरानी के साथ वेब सीरीज 'परी हूं मैं' से डेब्यू किया था। इस सीरीज में अशनूर, डेलनाज की बेटी के किरदार में नजर आईं।
Image Source : Instagramबता दें कि अशनूर कौर ने महज 19 साल की उम्र में मुंबई में एक आशियाना खरीद था। एक्ट्रेस एक्ट्रेस होने के साथ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं।
Image Source : Instagramअशनूर ने 5 साल की उम्र में शो 'झांसी की रानी लक्ष्मीबाई' से डेब्यू किया था। वह संजू और मनमर्जियां जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
Image Source : InstagramNext : बेहद हसीन हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के मनमोहन तिवारी की बेटी,अदाएं देख थम जाएंगी निगाहें