

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की स्टार कास्ट ही नहीं बल्कि कहानी भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो छाया हुआ है।
Image Source : Xवहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की स्टार कास्ट को लेकर भी आए दिन नई अपडेट सामने आती रहती है। इस शो में नजर आ रही दादी सा अपने किरदार को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं।
Image Source : Instagramबता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दादी सा कावेरी का रोल प्ले कर रही अनीता राज बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
Image Source : Instagramफिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने कई एक्ट्रेस और एक्टर के साथ काम किया है, लेकिन अनीता राज के साथ फिल्मों में काम करने के लिए वह प्रॉड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को सलाह देते थे।
Image Source : Xअनीता राज टीवी जगत से पहले फिल्म इंडस्ट्री में काम करती थी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के ही मैन संग भी काम किया है।
Image Source : Instagramअनीता राज ने धर्मेंद्र के साथ दस फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें 'जलजला', 'करिश्मा कुदरत का', 'इंसानियत के दुश्मन' और 'नौकर बीवी का' आदि फिल्में शामिल थीं।
Image Source : Instagramकहा जाता है इतनी फिल्मों में साथ काम करते-करते धर्मेंद्र और अनीता बेहद करीब आ गए थे। इस बात की जानकारी हेमा मालिनी हो गई तो उन्होंने जमकर हंगामा किया।
Image Source : Instagramअनीता राज ने हिट फिल्में देने के बाद हेमा मालिनी के डर से फिल्म इंडस्ट्री छोड़ टीवी जगत की ओर रुख कर लिया, जिसके बाद वह कई टीवी शोज में दमदार किरदारों में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagramइन दिनों अनीता राज 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दादी सा के किरदार में धमाका करते नजर आ रही हैं।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में पति की मौत के बाद मां बनेगी सवी