

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज होने के बाद से अपनी कहानी और स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं 'एनिमल' में भाभी 2 को लेकर ज्यादा चर्चा रही है।
Image Source : Instagram'एनिमल' में भाभी 2 का रोल प्ले करने वाली तृप्ति डिमरी इस फिल्म से खूब नेम फेम मिल रहा है। एक्ट्रेस को सभी लोग भाभी 2 के नाम से जाने लगे हैं।
Image Source : Instagramबहुत कम लोग जानते हैं कि 'एनिमल' की भाभी 2 का रोल निभाने वाली तृप्ति डिमरी की डबिंग किस ने की है। क्या आप जानते हैं कि इंग्लिश वर्जन में तृप्ति डिमरी को किसने अपनी आवाज दी है।
Image Source : Instagramदरअसल, ओटीटी पर मौजूद 'एनिमल' के इंग्लिश वर्जन में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम समृद्धि शुक्ला ने अपनी आवाज दी है।
Image Source : Instagramइस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है। समृद्धि ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दोस्त का एक पोस्ट रिपोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है- 'आपकी गर्ल ने भाभी 2 को इंग्लिश वर्जन में अपनी आवाज दी है।' इसके साथ ही नेटफ्ल्क्सि का लिंक भी शेयर किया गया है।
Image Source : Instagramबता दें कि, 'एनिमल' से पहले समृद्धि शुक्ला एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए भी डबिंग कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' के लिए डबिंग की थी।
Image Source : Instagramइसके अलावा वो कई कार्टून्स में भी वॉइस ओवर कर चुकी हैं, जिसमें डोरेमोन, लिटिल भीम, बाहुबली द लॉस्ट लेजेंड जैसे कार्टन शामिल हैं।
Image Source : Instagramसमृद्धि शुक्ला इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की बेटी अभिरा का रोल प्ले कर रही हैं। अभिरा की शादी अरमान से हो चुकी है।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहले एक्ट्रेस 'सवि की सवारी' में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान अभीरा के किरदार से मिली है।
Image Source : InstagramNext : YRKKH में आएंगे ये 5 ट्विस्ट, एक साथ बर्बाद होगी 3 जिंदगियां