

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल बीते 15 साल से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। इस शो में इन दिनों चौथी पीढ़ी की काहनी देखने को मिल रही है।
Image Source : Xजहां शो में तीन पीढ़ियां बदल चुकी हैं तो वहीं लेटेस्ट ट्रैक में चौथी पीढ़ी में अभिरा और अरमान की शादी देखने को मिल रही है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही पांचवी पीढ़ी भी देखने को मिलने वाली है।
Image Source : Xहालांकि दर्शक इस शो के पुराने किरदारों को अभी तक नहीं भूले हैं। क्या आपको 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान यानी अक्षरा के चचेरे भाई अंशु का किरदार निभाने एक्टर याद हैं।
Image Source : Instagramगोल मटोल अंशु, अक्षरा के मायके की रौनक था। इस किरदार को अमन शर्मा ने निभाया था और इस रोल के जरिए वो घर घर में मशहूर हो गए थे। अब 15 साल बाद अंशु का लुक बदल चुका है।
Image Source : Instagramइस फोटो में अक्षरा यानी हिना खान नैतिक बने करण मेहरा के साथ दिख रही हैं। नीचे हनुमान के रूप में अंशु यानी अमन शर्मा दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद आपको विश्वास नहीं होगा कि ये अमन शर्मा हैं।
Image Source : Instagramअमन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कहने के बाद टीवी पर बड़े रोल्स की तलाश में रहे हैं। इसके बाद अमन ने अपने लुक और फिटनेस पर फोकस किया और कुछ ही सालों बाद हिना खान के भाई अमन हैंडसम बॉय बन गए।
Image Source : Instagramअमन इस वक्त जियो सिनेमा में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हैं। ये उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा हुआ है। अमन को 'दि गोन गेम', 'गो फन योरसेल्फ' और 'साइबर वार' जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है।
Image Source : InstagramNext : 90s के दौर में कुछ ऐसी दिखती थीं पूजा भट्ट, पांचवी फोटो देख कहेंगे- आइला, ये तो आलिया है