

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई बार टीवी एक्टर्स की अदला-बदली हो चुकी है, कभी लीप आने के बाद तो कभी एक्टर्स के शो छेड़ने के बाद।
Image Source : Instagramअब एक बार फिर शो में बड़ा बदलाव सामने आया है। इस बार मेकर्स ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
Image Source : Instagramदोनों ही शो में लीड रोल में थे, जहां शहजादा धामी अरमान के किरदार में थे तो वहीं रूही के रोल में प्रतीक्षा होनमुखे थीं।
Image Source : Instagramअब दोनों ही शो में नजर नहीं आएंगे और इसकी वजह भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच की करीबियां ही इनका पत्ता कटने की वजह बनी हैं।
Image Source : Instagramरिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों काफी वक्त एक साथ निभाते थे, जिससे काम पर काफी असर पड़ता।
Image Source : Instagramशहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे दोनों की वजह से बाकी एक्टर्स के काम पर भी असर पड़ रहा था। इसी वजह से मेकर्स ने दोनों के नखड़े उठाने से तौबा कर ली।
Image Source : Instagramअब बात ये है कि अगर ये दोनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर हो रहे हैं तो इनकी जगह कौन लेगा? मेकर्स ने ये भी तय कर लिया है कि अब नई कास्ट कौन होने वाली है।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीम ने नए चेहरों की तलाश पूरी कर ली है। अरमान के रोल में रोहित पुरोहित होंगे और रूही के रोल में गर्विता साधवानी होंगी।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नई कास्ट 19 मार्च से ही शूटिंग भी शुरू करने जा रही है। ऐसे में अब नए एक्टर्स पर लोगों की नजर रहेगी।
Image Source : InstagramNext : 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोटे चश्मे वाली जस्सी से लेकर अरमान तक, बदल गई एक्टर्स की पूरी टोली