

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है और यही कारण है कि इस हफ्ते सीरियल ने टीआरपी में रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' को भी पछाड़ दिया है।
Image Source : Instagramवहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जिसके बाद अभिरा और रूही की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है। दरअसल इस शो में जल्द ही नए शख्स की एंट्री होने वाली है।
Image Source : Instagramशो के प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुना और बढ़ गई है। वहीं अब, 20 साल 5 महीने के लीप के बाद अक्षरा और अभिमन्यु का बेटा अबीर धमाकेदार कमबैक करने वाला है, जिसकी एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।
Image Source : Instagramस्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब अबीर की एंट्री के बाद ही सभी की जिंदगी में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिलने वाली है। जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में देखने को मिली थी।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'पांड्या स्टोर' फेम मोहित परमार अबीर बनकर एंट्री लेने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मोहित परमार ने खुद इस खबर को कंफर्म किया है।
Image Source : Instagramऐसे में फैंस अब मोहित की एंट्री जल्द से जल्द शो में देखना चाहते हैं। मोहित अबीर बनकर शो में काफी सारे बदलाव करता नजर आएगा।
Image Source : Instagramअभिरा और रूही के बड़े भाई अबीर की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें वह अरमान के साथ नजर आ रहा है।
Image Source : Instagramतस्वीर में देखा जा सकता है कि पोद्दार हाउस में अरमान और अबीर एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अबीर ग्रीन जैकेट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा अपना बच्चा रूही के गोद में रख देती है। रूही इस बात से गुस्सा हो जाती है और कहती है ये सामान यहां से हटा लो।
Image Source : InstagramNext : बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस! हाई हील्स में चल रही थीं मलाइका, तभी लड़खड़ाया पैर