

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल में रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला और गर्विता साधवानी इन दिनों धूम मचा रहे हैं। तीनों ने जनरेशन फोर सीजन की शुरुआत से ही दर्शकों को बांधे रखा है। अरमान, अभिरा और रूही का किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
Image Source : Xस्क्रीन पर अरमान और अभिरा के रोमांटिक पल देखना लोगों को बहुत पसंद हैं। वहीं रूही भी अरमान से प्यार करती है। सीरीयल की कहानी एक लव ट्राएंगल है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि शो में अभिरा और रूही एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।
Image Source : Xलेकिन ऑफ स्क्रीन समृद्धि शुक्ला और गर्विता साधवानी बहुत अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर अरमान, अभिरा और रूही आए दिन एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
Image Source : Xरोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला और गर्विता साधवानी की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Image Source : Instagramअरमान और अभिरा की ये नई तस्वीर देख आप भी हैरान होने वाले हैं। ऑन स्क्रीन दुश्मन रूही के साथ अरमान को अपनी पत्नी अभिरा के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramरोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला इस तस्वीरों में गर्विता साधवानी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं राजन शाही और पूरी टीम भी साथ में नजर आ रही है।
Image Source : Instagramतस्वीरों में आगे हम अरमान, अभिरा और रूही को राजन शाही और टीम के साथ पोज देते हुए देखते हैं। फोटोज शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, सचमुच ये मेरा लुट-पुट गया पल है।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी की सरेआम इज्जत उछालेगा ये शख्स