

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में नया धमाका होने वाला है। वहीं सोशल मीडिया पर इस शो में एक किरदार की मौत की खबरों की अफवाहें तेजी से फैल रही है।
Image Source : Instagramइस मौत की खबर के सामने आने के बाद अब रोमित राज ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है, जिसके बाद ये अफवाह जंगल में आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही है।
Image Source : Instagramबता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोमित राज रोहित पोद्दार का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में उनकी वापसी हुई थी, जिसके बाद से शो में आए दिन नए-नए तमाशे देखने को मिल रहे हैं।
Image Source : Instagramइसके अलावा, ऐसी अफवाहें हैं कि शो में रोहित का किरदार मर जाएगा। इंडिया फोरम ने इन अफवाहों के बारे में रोमित राज से बात करते हुए पूछा कि क्या ये सब सच है तो उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं की मुझे इस पॉपुलर शो और राजन शाही सर के साथ काम करने का मौका मिला है।
Image Source : Instagramउन्होंने साफ-साफ अभी तक अपने किरदार को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मेकर्स एक बार फिर टीआरपी के लिए मौत का गेम होने वाला है।
Image Source : Instagramवहीं रोहित ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं राजन शाही सर के साथ काम करके अपना सपना जी रहा हूं। ये रिश्ता क्या कहलाता है मेरा पसंदीदा शो है। आपका आशीर्वाद बना रहे हैं... यह मेरे परिवार और आपकी प्रार्थनाओं का से ही हो पाया है कि मैं यहां हूं।'
Image Source : Instagramवहीं समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और रोमित राज अभिनीत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो के निर्माता अपकमिंग एपिसोड में ड्रामा को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं जल्द ही शो में अरमान-अभिरा की शादी होने वाली है।
Image Source : InstagramNext : 12 साल बाद भी जुबां से नहीं उतरे हैं 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के ये भौकाली डायलॉग