

टीआरपी में तहलका मचा रहा राजन शाही का सुपरहिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दमदार कहानी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस वक्त इसमें मातम पसरा हुआ है।
Image Source : Instagramसीरियल में देखने को मिलता है कि गणगौर मनाने के चक्कर में अरमान और अभिरा का परिवार एक दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इसमें रोहित और शिवानी की मौत हो जाएगी।
Image Source : Xसीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में रोहित की मौत के बाद कहानी में कई बड़े बदलाव आने वाले हैं, जिसकी वजह से अभिरा का जीना मुश्किल हो जाएगा।
Image Source : Xरोहित मरने से पहले कावेरी को अपनी अंतिम इच्छा बताकर जाएगा। दूसरी तरफ वह अरमान से भी एक वादा करने को कहता है।
Image Source : Xरोहित और शिवानी के जाते ही दादी सा की हिम्मत टूट जाएगी और वह परिवार के लोगों को संभालते दिखाई देगी। ऐसे में कावेरी बिना देर किए अरमान-अभिरा को फिर से अपने घर में एंट्री देगी।
Image Source : Xपोद्दार हाउस में वापसी करते ही अरमान अपने छोटे भाई रोहित और मां शिवानी का अंतिम संस्कार करेगा। इस दौरान रूही और अभिरा गमगीन हालत में दिखाई देंगे।
Image Source : X'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रूही ये मानने से मना कर देगी कि रोहित की मौत हो गई है। वहीं कावेरी छोटी बहू रूही को अपने वश में करने की कोशिश करेगी।
Image Source : Xरोहित की मौत के बाद रूही मन ही मन अरमान को अपना पति समझाने लगेगी और अभिरा से उसके होने वाले बच्चे का सौदा करेगी।
Image Source : Xरूही की ऐसी हालत अभिरा के लिए मुसीबत बनने वाली है। अभिरा चाहकर भी रूही को नहीं संभाल पाएगी। वहीं इन सब के बीच अभीर और चारू फिर से करीब आ जाएंगे।
Image Source : XNext : मनोज कुमार की ये फिल्में हैं कल्ट-क्लासिक, इन्हें नहीं देखा तो क्या देखा