

टीवी सीरियल स्टार राजन शाही के सुपरहिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर होने के बाद शहजादा धामी अभी भी लगातार चर्चा में हैं। वहीं अब राजन शाही के बयान पर एक्टर ने रिएक्ट किया है।
Image Source : Instagramवहीं एक बार फिर शहजादा धामी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता राजन शाही के साथ चल रहे विवाद के कारण सुर्खियों में आए हैं। अरमान के किरदार के लिए जाने जाने वाले अभिनेता को शो से बाहर निकल दिया गया था।
Image Source : Instagramजहां राजन शाही ने इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए खुलासा किया था कि वो जो क्रू मेंबर्स को उन्हें सर कहने के लिए हड़काते थे। जबकि खुद वो 15 रीटेक्स लेते थे। जिससे शो की पूरी कास्ट पर असर पड़ता था।
Image Source : Instagramअब हाल ही में आरती सिंह की शादी के दौरान एक मीडिया से बातचीत में शहजादा ने निर्माता राजन शाही पर निशाना साधा, जिससे चल रहे विवाद में आग लग गई। उनसे जब सवाल किया कि क्या वो सच नहीं बताना चाहते हैं क्या?
Image Source : Instagramइस पर रिएक्ट करते हुए अरमान का रोल प्ले कर चुके शहजादा धामी ने साफ तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया है उसकी वजह से एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं।
Image Source : Instagramशहजादा धामी ने कहा कि उनके करियर में सबसे ज्यादा मीडिया और फैंस मायने रखते हैं और कोई चीज मुझे बर्बाद नहीं कर सकती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनका काम अच्छा है तो मेकर उन्हें काम भी देंगे।
Image Source : Instagramआरती सिंह की शादी में शहजादा ने वाइट शेरवानी पहनी थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Image Source : InstagramNext : 'हीरामंडी' की ‘बिब्बोजान’ रियल लाइफ में है राजकुमारी, इन तस्वीरों में देखें उनका शाही अंदाज