YRKKH: लीप के बाद आएंगे ये 7 धांसू ट्विस्ट, अभिरा की दुश्मन को हमसफर बनाएगा अरमान

YRKKH: लीप के बाद आएंगे ये 7 धांसू ट्विस्ट, अभिरा की दुश्मन को हमसफर बनाएगा अरमान

Image Source : Instagram/@starplus

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी एक बार फिर 8 साल आगे बढ़ गई है। अभिरा और अरमान की जिंदगी में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं।

Image Source : Instagram/@starplus

मायरा और वाणी भी बड़ी हो गई है, लेकिन इस बीच अभिरा और अरमान फिर अलग हो जाएंगे। सीरियल में दिखाया गया था कि मायरा अभिरा को घर से बाहर निकाल देती है और सब खड़े तमाशा देखते रह जाते हैं।

Image Source : Instagram/@starplus

दूसरी तरफ वाणी की जान बचाने के लिए अभिरा को भी बिना कुछ कहे पोद्दार हाउस से जाना पड़ता है। अब कहानी में आठ साल का लीप आया है और लीप के बाद कहानी पूरी तरह बदल गई है।

Image Source : Instagram/@starplus

अभिरा वाणी का नाम मुक्ति कर देगी। इतना ही नहीं, दोनों पोद्दार हाउस से दूर जाकर अपनी जिंदगी नए तरीके से बिताएंगे।

Image Source : Instagram/@starplus

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि लीप के बाद अभिरा अपनी अमीरी छोड़कर गरीबी में जिंदगी काटेगी और वह एक चॉल में वाणी के साथ रहेगी।

Image Source : Instagram/@starplus

शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा एक बार फिर से वकालत छोड़ देगी और एक मैकेनिक बन जाएगी। इसी तरह वह अपनी बेटी मुक्ति को पालेगी।

Image Source : Instagram/@starplus

अभिरा की जिंदगी में दुश्मनों की कमी लीप के बाद भी नहीं होगी। अभिरा की जिंदगी में नए विलेन की एंट्री होने वाली है, जिसकी नजर अभिरा की चॉल पर होगी।

Image Source : Screen grab from jiohotstar

अभिरा-अरमान अलग हो चुके हैं और अरमान अब पूरी तरह मेहर की बातों में आ गया है। अरमान लेगा कि अभिरा ही मेहर पर गलत इल्जाम लगा रही थी।

Image Source : Instagram/@starplus

शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा की जिंदगी में मायरा की कमी वाणी यानी मुक्ति पूरी नहीं कर पाएगी, लेकिन मायरा अब अभिरा से नफरत करेगी।

Image Source : Instagram/@starplus

लीप के बाद सबसे बड़ा ट्विस्ट अरमान की दूसरी शादी का होगा। अब परिवार अरमान की शादी मेहर से करवाने की प्लानिंग कर लेंगे। दोनों की सगाई भी हो जाएगी।

Image Source : Instagram/@starplus

Next : सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, मॉम-टू-बी का व्हाइट आउटफिट में दिखा स्टाइलिश अंदाज