YRKKH: अभिरा की इज्जत बचाएगा ये शख्स, विद्या करेगी नया खुलासा

YRKKH: अभिरा की इज्जत बचाएगा ये शख्स, विद्या करेगी नया खुलासा

Image Source : Instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल ने फैंस को अपनी सीट से बांधे रखा है। अरमान की वापसी ने एक बार फिर शो को दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, अभिरा इस बात से अनजान है कि मायरा उसकी बेटी पूकी है।

Image Source : Instagram

अरमान की मां विद्या की आंख की सर्जरी होने के कारण वह वापस लौट आता है। दूसरी ओर, अभिरा पूरी तरह से टूट चुकी है क्योंकि अरमान अब गीतांजलि से सगाई कर चुका है।

Image Source : Instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हमें देखने को मिलेगा कि अभिरा-अरमान पर अपना गुस्सा निकालती है। इस नाटक के पहले विद्या, अभिरा और अंशुमान की शादी का खुलासा कर देती है।

Image Source : Instagram

अरमान को जब पता चलता है कि कावेरी, अभिरा और अंशुमान की शादी कराने का सोच रही है तो वह हैरान रह जाता है। इसके अलावा, अरमान-अभिरा से अंशुमान के बारे में पूछता है।

Image Source : Instagram

एपिसोड में आगे, हम अभिरा को मुसीबत में देखते हैं। वह गुंडों से घिरी हुई होती है और इस दौरान हीरो की एंट्री होती है।

Image Source : Instagram

वह कोई और नहीं बल्कि अरमान है जो अभिरा को गुंडों से बचाता है। वह सबके सामने अभिरा को अपनी पत्नी कहता है, जिससे कावेरी को फिर से गुस्सा आ जाता है।

Image Source : X

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि अरमान सबको छोड़कर माउंट आबू वापस जाने का फैसला करेगा। लेकिन, अभिरा उसे रोक देगी।

Image Source : Instagram

विद्या, अरमान और अभिरा को एक करने के लिए दादी सा से भिड़ जाएगी। वहीं, गुस्से में कावेरी अभिरा को पूकी का सच बता देगी।

Image Source : Instagram

Next : रेखा की फिल्म 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग पर लगा सितारों का जमावड़ा